एक्सप्लोरर

क्रिकेट में 10 तरह से आउट हो सकता है एक बल्लेबाज, क्या आप जानते हैं सभी नियम?

Cricket Rules: एक क्रिकेट मैच में बल्लेबाज़ कुल 10 तरीकों से आउट हो सकता है. ये वो 10 तरीकें हैं, जिनसे बल्लेबाज़ों ने अपना विकेट गंवाया है. आइए जानते हैं सभी नियम.

10 Ways To Get Out In Cricket: वक़्त बढ़ने के साथ लोगों की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी है. क्रिकेट अब दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रहा है. अब ज़्यादातर देशों ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है. क्रिकेट खेलने के साथ-साथ देखने वालों की भी कमी नहीं है. तो क्या आप जानते हैं क्रिकेट में बल्लेबाज़ 10 तरीकों से आउट हो सकता है. आइए जानते हैं बल्लेबाज़ के आउट होने के सभी नियम. 

1- बोल्ड 

जब किसी गेंदबाज़ की लीगल गेंद सीधी स्टंप पर लगती है तो बल्लेबाज़ बोल्ड हो जाता है. गेंद चाहें डायरेक्ट लगे या बल्ले और शरीर से लगकर स्टंप में लगे, हर तरीके इसे आउट माना जाता है. 

2- कैच

क्रिकेट मैच में कैच के ज़रिए बहुत विकेट गिरते हैं. जब कोई बल्लेबाज़ हवा में शॉट खेलता और फील्डिंग टीम के फील्डर गेंद को बिना ज़मीन गिरे पकड़ लेते हैं तो इसे कैच आउट माना जाता है. एक कैच आपको मैच जितवा सकता है और हरा भी सकता है. 

3- लेग बिफोर विकेट (LBW)

अगर गेंद बल्लेबाज़ के बल्ले से नहीं लगी और सीधी उसके शरीर पर इस तरह लगी कि अगर बल्लेबाज़ नहीं होता तो वो सीधा स्टंप में लगती, इस तरह से बल्लेबाज़ को आउट दे दिया जाता है और इसे एलबीडब्ल्यू कहते हैं. 

4- रन आउट 

बल्लेबाज़ को भागकर रन पूरा करने के लिए क्रीज़ के अंदर पहुंचना होता है. अगर बल्लेबाज़ के क्रीज़ पर पहुंचने से पहले ही फील्डिंग टीम ने स्टंप पर थ्रो मार दिया, तो बल्लेबाज़ को रन आउट दे दिया जाएगा. 

5- स्टंपिंग

बल्लेबाज़ को एक सीमित दायरे के अंदर रहकर बल्लेबाज़ी करनी होती है, इस दायरे को क्रीज़ बोलते हैं. अगर बल्लेबाज़ खेलते वक़्त क्रीज़ से बाहर निकला और गेंद पीछे खड़े विकेटीकपर के पास गई, तो कीपर स्टंप की गिल्लियां बिखेरकर बल्लेबाज़ को आउट कर देता है, इसे स्टंपिंग कहते हैं.

6- हिट विकेट 

बैटिंग करते वक़्त अगर बल्लेबाज़ के शरीर का कोई हिस्सा या फिर बल्ला स्टंप पर लग जाता है, तो इस स्थिति में बल्लेबाज़ को हिट विकेट के ज़रिए आउट करार दिया जाता है. 

7- फील्ड में बाधा उत्पन्न करना

अगर कोई बल्लेबाज़ फील्डिंग टीम के लिए रुकावट बनता है या फील्डिंग टीम के थ्रो के सामने आता है, ऐसी स्तिथि में बल्लेबाज़ को आउट करार दिया जाता है. 

8- टाइम आउट

एक बल्लेबाज़ के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज़ को क्रीज़ पर पहुंचने के लिए कुछ वक़्त दिया जाता है, अगर दूसरा बल्लेबाज़ वक़्त पर क्रीज़ पर नहीं पहुंचा तो उसे टाइम आउट के ज़रिए आउट दे दिया जाता है. टेस्ट और वनडे में बल्लेबाज़ को क्रीज़ पर आने के लिए 2 मिनट का टी20 इंटरनेशनल में 90 सेकेंड का समय मिलता है. 

9- मांकडिंग आउट 

नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद बल्लेबाज़ अगर गेंद फिकने से पहले क्रीज़ से निकल रहा है तो गेंदबाज़ नॉन स्ट्राइकर एंड की गिल्लियां बिखेरकर उसे आउट कर सकता है. इसे मांकडिंग आउट कहते हैं. इस तरह का विकेट अक्सर चर्चाओं में रहता है. 

10- हैंडल्ड द बॉल

अगर कोई बल्लेबाज़ फील्डिंग टीम की अनुमति के बगैर गेंद को हाथ से पकड़ता है या रोक देता है, तो बल्लेबाज़ को ऐसी स्थिति में आउट दे दिया जाता है. 

 

ये भी पढ़ें...

LPL 2023: लंका प्रीमियर लीग में धमाल मचा रहे ये खिलाड़ी, जानें बैटिंग और बॉलिंग के टॉप-5 खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget