एक्सप्लोरर

उज्जवल है भारतीय क्रिकेट का भविष्य: रोहित शर्मा

उज्जवल है भारतीय क्रिकेट का भविष्य: रोहित शर्मा


नागपुर: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि भारतीय टीम का भविष्य उज्जवल है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत के दबदबे से उसकी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की ताकत का अहसास हो गया है. 


यह पूछने पर कि क्या यह पिछले काफी समय में भारत की सबसे मजबूत बेंच स्ट्रेंथ वाली टीम है, रोहित ने कहा ,‘‘मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मैं पिछले दस साल से ही टीम के साथ हूं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस टीम के पास अच्छे रिजर्व खिलाड़ी हैं. जिसे भी मौका मिला, उसने अच्छा प्रदर्शन किया. इससे साबित होता है कि हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो चुनौती का सामना करके अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.’’ 


उन्होंने कहा ,‘‘ हमें आज युजवेंद्र की कमी खली लेकिन अक्षर ने आकर विकेट लिये. रहाणे ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. इससे साबित होता है कि भविष्य उज्जवल है .’’ उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ की जिन्होंने कठिन हालात से निकलकर नियमित वापसी की.


रोहित ने कहा ,‘‘ सभी गेंदबाज विकेट लेने की मानसिकता के साथ उतरे. ऑस्ट्रेलिया को 242 रन पर रोकना आसान नहीं है. पिछले मैच में भी वे 350 के पास पहुंच सकते थे. गेंदबाजों ने हमारे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका दिया.’’ खुद शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित ने कहा ,‘‘ बतौर सलामी बल्लेबाज मेरा काम रन बनाना है. टीम हमारे द्वारा दी गई शुरूआत पर निर्भर करती है. मैं मैदान पर जाकर अपना स्वाभाविक खेल खेलता हूं. यही भविष्य में भी करूंगा .’’ 


भारत को रोहित और शिखर धवन की गैर मौजूदगी में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने अच्छी शुरूआत दी. रोहित ने कहा ,‘‘हमने मुंबई में काफी क्रिकेट खेली है. हम काफी बाचीत करते हैं और चर्चा करते हैं कि कब जोखिम लेना है और कब नहीं. इससे साझेदारी बनाने में मदद मिलती है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget