एक्सप्लोरर

ENGvNZ: डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा होंगे बेन स्टोक्स लेकिन गेंदबाज़ी करने पर संशय

इंग्लैंड ने अभी यह तय नहीं किया है कि चोटिल बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करेंगे या नहीं लेकिन कीवी टीम के लिये अच्छी खबर है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोस टेलर इस दिन रात्रि मैच के लिये पूरी तरह फिट हैं.

ऑकलैंड: इंग्लैंड ने अभी यह तय नहीं किया है कि चोटिल बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करेंगे या नहीं लेकिन कीवी टीम के लिये अच्छी खबर है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोस टेलर इस दिन रात्रि मैच के लिये पूरी तरह फिट हैं.

न्यूजीलैंड में होने वाले इस पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि यह ऑलराउंडर अपनी भूमिका निभाएगा लेकिन उन्होंने इस पर चर्चा नहीं की उनकी भूमिका क्या होगी.

रूट से जब पूछा गया क्या कि स्टोक्स गेंदबाजी करने के लिये पीठ दर्द से पूरी तरह उबर गये हैं, उन्होंने कहा, ‘‘अब भी कुछ चीजें जो सामने आनी हैं. लेकिन मुझे खुशी है कि बेन इस मैच का हिस्सा होगा.’’

स्टोक्स को पिछले साल सितंबर में नाइटक्लब में झगड़े की घटना के बाद निलंबित कर दिया गया था. वह इस वजह से एशेज श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे जिसमें आस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीत दर्ज की थी.

इस बीच न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज टेलर को इंग्लैंड के खिलाफ कल से आकलैंड ईडन पार्क में शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये आज फिट घोषित कर दिया गया.

टेलर ग्रोइन की चोट और पेट में संक्रमण से जूझ रहे थे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उन्होंने बिना किसी परेशानी के पूर्ण अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.

विलियमसन ने कहा, ‘‘वह फिट है और यह हमारे लिये बहुत अच्छी खबर है. रोसो (टेलर) जब भी क्रीज पर उतरता है तो शानदार प्रदर्शन करता है. उसके रहने से क्रीज पर धैर्य और आत्मविश्वास बना रहता है.’’

विलियमसन ने कहा कि मिशेल सैंटनर की जगह टाड एस्टल स्पिनर के रूप में टीम में जगह बनाएंगे जबकि बीजे वाटलिंग की विकेटकीपर के रूप में वापसी हुई है.

वाटलिंग कूल्हे की चोट के कारण दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे.

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह दिन रात्रि टेस्ट मैच होगा. न्यूजीलैंड ने इससे पहले 2015 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूधिया रोशनी में टेस्ट मैच खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था.

इंग्लैंड दो बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेल चुका है. उसने अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर जीत दर्ज की थी लेकिन दिसंबर में वह एडिलेड ओवल में आस्ट्रेलिया से हार गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget