एक्सप्लोरर

Team India's Semi-Final Record: 8वीं बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया, अब तक ऐसा रहा है जीत-हार का रिकॉर्ड

Team India's Semi-Final History: भारतीय टीम अब तक सात बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेल चुकी है. यहां उसे तीन में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है.

WC 2023 Semi-Final: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से टकराएगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे खेला जाएगा. यह 8वीं बार होगा जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेल रही होगी. 13 वर्ल्ड कप में 8 बार सेमीफाइनल खेलना वाकई एक बड़ी उपलब्धि है. हालांकि बीते वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबलों में टीम इंडिया की सफलता का प्रतिशत कम रहा है. पिछले 7 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया महज 3 मुकाबले जीत पाई है और 4 मैचों में उसे हारकर बाहर होना पड़ा है. यानी जीत का प्रतिशत 43 ही है.

1983 का सेमीफाइनल: भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड कप फाइनल 1983 में खेला. मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ही यह मुकाबला था. इस मुकाबले में पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को महज 213 पर ऑलआउट कर दिया और फिर 4 विकेट खोते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. 'प्लेयर ऑफ दी मैच' लाला अमरनाथ रहे थे. उन्होंने 27 रन खर्च कर दो विकेट झटके थे और बाद में 46 रन की पारी भी खेली थी.

1987 का सेमीफाइनल: भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस बार भी उसका सामना इंग्लैंड से हुआ. इस बार भारत मेजबान था. सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में ही खेला जा रहा था. इंग्लैंड ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम 219 पर ही ढेर हो गई.

1996 का सेमीफाइनल: यह मुकाबला भी भारतीय मैदान पर खेला गया और टीम इंडिया को यहां भी हार झेलनी पड़ी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 251 रन जड़े और बाद में भारतीय टीम ने 34.1 ओवर में ही 120 रन के कुल योग पर 8 विकेट गंवा दिए. जैसे ही आठवां विकेट गिरा तो ईडन गार्डन्स में मौजूद भारतीय फैंस गुस्सा हो गए और उत्पात मचाने लगे. हालत यह थी कि इसके बाद मैच की एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच का नतीजा श्रीलंका के पक्ष में दे दिया गया.

2003 का सेमीफाइनल: दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप 2003 में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला केन्या से हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए और बाद में केन्या को 179 पर ढेर कर दिया.

2011 का सेमीफाइनल: यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच था. मोहाली में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर के 85 रन की बदौलत 260 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 231 रन ही बना सकी.

2015 का सेमीफाइनल: सिडनी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 95 रन से करारी हार मिली थी. यहां कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद भारतीय टीम 47वें ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

2019 का सेमीफाइनल: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल ने न्यूजीलैंड ने भारत को पटखनी दी थी. तब कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को महज 240 रन का लक्ष्य दिया था. लेकिन टीम इंडिया यहां 221 रन पर ही ढेर हो गई थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ Semi-Final: सेमीफाइनल बारिश से धुल जाए तब क्या होगा? जानें किस टीम को मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget