एक्सप्लोरर

इस दिन होगा 2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, जसप्रीत बुमराह का चुना जाना हो गया कंफर्म!

Asia Cup 2025: इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है. यहां जानिए BCCI कब एशिया कप के लिए टीम का एलान करेगी और संभावित 15 खिलाड़ी.

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का 2025 एशिया कप में चुना जाना तय हो गया है. BCCI अगस्त के आखिरी में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान करेगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर नजर बनाए हुए हैं. सूर्या पर आधिकारिक जानकारी मिलते ही एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया जाएगा. 

सूर्यकुमार यादव ने शुरू कर दी बैटिंग प्रैक्टिस 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी कराने के बाद सूर्यकुमार को रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में बुलाया गया था. सूर्या ने अब वहां बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की स्पोर्ट्स साइंस टीम सभी अनफिट खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट जल्द ही बोर्ड को देने वाली है. इसके बाद ही टीम का एलान किया जाएगा. 

इस दिन होगा एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 या 20 अगस्त को 2025 एशिया कप के लिए टीम का एलान किया जाएगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर सूर्यकुमार यादव अनफिट होते हैं तो फिर उनकी जगह शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी जाएगी. वैसे, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सेलेक्शन कमेटी टी20 टीम के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव करना नहीं चाहते हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही एशिया कप में ओपनिंग कर सकते हैं.

श्रेयस अय्यर की वापसी संभव

एक खबर यह भी है कि श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी हो सकती है. शिवम दुबे की जगह टी20 टीम में अय्यर को चुना जा सकता है. अय्यर के लिए आईपीएल 2025 शानदार रहा था. उन्होंने आईपीएल 2025 में 604 रन बनाए थे. ऐसे में अब उन्हें भारत की टी20 टीम में चुना जा सकता है. वहीं यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अभी इंतजार ही करना पड़ सकता है.

2025 एशिया कप के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा (रिजर्व विकेटकीपर).

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशा करने के कारण इन 10 क्रिकेटर्स का करियर हुआ 'तबाह', एक पर लगा बैन तो समुद्र किनारे पर्यटकों को ही बेचने लगा ड्रग्स
नशा करने के कारण इन 10 क्रिकेटर्स का करियर हुआ 'तबाह', एक पर लगा बैन तो समुद्र किनारे पर्यटकों को ही बेचने लगा ड्रग्स
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget