एक्सप्लोरर

Team India Upcoming Matches: अगस्त में भारतीय टीम के मैचों का फुल शेड्यूल, एशिया कप से पहले किस देश के साथ होगी सीरीज

Team India Upcoming Matches: सितंबर में एशिया कप 2025 का आयोजन होना है. इससे पहले अगस्त का महीना तैयारियों को लेकर भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है. देखें अगस्त में भारतीय टीम का शेड्यूल.

अभी भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में हैं, जहां 5 मैचों की सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं. आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से शुरू होगा. इसके बाद अगस्त महीना भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि 9 सितंबर से एशिया कप का आयोजन शुरू होगा. भारत का एशिया कप का पहला मैच 10 सितंबर को है, दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ 14 सितंबर को है.

भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट

अगस्त की शुरुआत भारत बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट के रोमांच से होगी, 1 अगस्त को इस टेस्ट का दूसरा दिन होगा. ये शुभमन गिल एंड टीम के लिए करो या मरो वाला मैच है, हालांकि अब टीम इंडिया सीरीज जीत नहीं सकती. लेकिन अंतिम टेस्ट को जीतकर वह सीरीज को ड्रा जरूर कर सकती है, एक युवा टीम और कई चोटिल खिलाड़ियों से जूझने के बाद ड्रा पर सीरीज को समाप्त करना भी टीम इंडिया के लिए जीत के बराबर ही होगा. लेकिन हां, अगर पांचवा टेस्ट ड्रा भी हुआ तो इंग्लैंड सीरीज 2-1 से जीत जाएगी.

  • 31 जुलाई से 4 अगस्त- भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट

अगस्त में किस टीम के साथ खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम

भारत का अगस्त में शेड्यूल बांग्लादेश टीम के साथ तय था, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी. लेकिन बीसीसीआई और बीसीबी ने इस सीरीज को स्थगित कर दिया, अब ये सीरीज अगले साल होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से इच्छा जाहिर की है कि दोनों देशों के बीच अगस्त में वनडे और टी20 सीरीज खेली जाए.

अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन एशिया कप से पहले एक महीने तक कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेलने से टीम इंडिया को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए बीसीसीआई भी चाहेगा कि अगस्त में टीम इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेले. संभावना है कि श्रीलंका और भारत के बीच अगस्त में 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाए.

कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड पांचवा टेस्ट

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी अगस्त में कोई अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल नहीं है. भारतीय महिला टीम का अगला मैच सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ है.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज

1 अगस्त से वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. दूसरा टी20 3 और आखिरी टी20 4 अगस्त को खेला जाएगा. एशिया कप से पहले पाकिस्तान के लिए ये महत्वपूर्ण सीरीज होगी. तीनों टी20 भारतीय समयनुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होंगे.

इसके बाद 8 अगस्त से वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच भारतीय समयनुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा. दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश 10 और 12 अगस्त को शाम 7 बजे से शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टी20 और वनडे सीरीज

10, 12 और 16 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टी20 मैच खेले जाएंगे. 19, 22 और 24 अगस्त को दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget