एक्सप्लोरर

WTC Final: माइक हेसन की टीम इंडिया को सलाह- रोहित के साथ गिल की जगह इस खिलाड़ी से कराई जाए ओपनिंग

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने कहा, "वे संभवत: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ उतरेंगे. लेकिन मुझे लगता है कि मयंक अग्रवाल के नाम पर विचार किया जाना चाहिए. क्योंकि उसके पास कीवी गेंदबाजों को खेलने का अच्छा अनुभव है."

लंबे समय तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच रहे माइक हेसन ने भारतीय टीम प्रबंधन को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में शुभमन गिल की जगह मयंक अग्रवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने की सलाह दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलना न्यूजीलैंड के लिये कार्यभार प्रबंधन संबंधी मुद्दा बन सकता है. 

भारत के लिए हाल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते रहे हैं और हेसन को भी लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन इसमें बदलाव नहीं करेगा. लेकिन उनका मानना है कि खिताबी मुकाबले में मयंक अग्रवाल को मौका दिया जाना चाहिए. 

हेसन ने कहा, "वे संभवत: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ उतरेंगे. लेकिन मुझे लगता है कि मयंक अग्रवाल के नाम पर विचार किया जाना चाहिए. उसने न्यूजीलैंड में उसके आक्रमण का सामना किया है और उसके पास कीवी गेंदबाजों को खेलने का अच्छा अनुभव है."

भारत को कोविड—19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण 18 जून से साउथैम्पटन में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले अभ्यास का खास मौका नहीं मिला है. वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, लेकिन हेसन ऐसा नहीं चाहते थे. 

उन्होंने कहा, "यह (लगातार तीन टेस्ट मैच खेलना) मुद्दा हो सकता है. न्यूजीलैंड को अपने गेंदबाजी आक्रमण पर गौर करना होगा और इसलिए संभवत: इस मैच (इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट) में ट्रेंट बोल्ट खेलेगा."

हेसन ने आगे कहा, "इससे अन्य तेज गेंदबाजों को आराम का मौका मिलेगा. क्योंकि प्रत्येक टेस्ट में केवल चार दिन का अंतर है. ऐसे में बाकी गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन बड़ा मुद्दा है."

फाइनल से पहले भारत की तैयारियों के बारे में हेसन ने कहा, "मैच अभ्यास हमेशा उपयोगी होता है लेकिन हर मैदान अलग तरह का होता है. साउथैम्पटन मैदान के मामले में अनोखा है और इसलिए निश्चित तौर पर मैच अभ्यास का फायदा मिलेगा. लेकिन भारत बड़ी टीम लेकर आया है और वो टीम के बीच ही मैच खेल सकता है इसलिए मुझे लगता है कि मैच में इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा."

यह मैच ड्यूक गेंदों से खेला जाएगा, जिनसे अधिक स्विंग और मूवमेंट मिलता है. लेकिन हेसन का मानना है कि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पि​नरों की भूमिका भी अहम होगी, इसलिए भारत को तीन तेज गेंदबाजों के साथ रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को भी अंतिम एकादश में रखना चाहिए. 
 
वहीं न्यूजीलैंड के मामले में वह कोलिन डि ग्रैंडहोम या मिशेल सेंटनर के साथ चार तेज गेंदबाजों को टीम में रखना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा, "वे (अश्विन और जडेजा) वास्तव में भारत को अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं. इसका मतलब है कि आपके पास पांच मुख्य गेंदबाज होंगे, जिससे आप दायें हाथ के बल्लेबाजों और बायें हाथ के बल्लेबाजों पर समान रूप से आक्रमण कर सकते हो. यह नहीं भूलना चाहिए कि न्यूजीलैंड की टीम में पांच लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं." 

हेसन को उम्मीद है कि ऋषभ पंत छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे ​और अपना ऑस्ट्रेलिया वाला प्रदर्शन दोहराने में सफल रहेंगे. उन्होंने कहा, "वह अब अंत​रराष्ट्रीय क्रिकेट को बेहतर समझ चुका है और आत्मविश्वास से भरा है. इसलिए वह वैसा खेलने में सक्षम है जैसा वह चाहता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सोनल दिनुशा ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, लहिरू कुमारा के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: सोनल दिनुशा ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, लहिरू कुमारा के साथ क्रीज पर मौजूद
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget