एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Final: फाइनल मैच के लिए क्या होगा टीम इंडिया का रोड मैप? जानें अहमदाबाद में कैसा रहा है रिकॉर्ड

WC 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां 19 नवंबर दोपहर दो बजे टीम इंडिया चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेगी.

Narendra Modi Stadium: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में एंट्री ले चुकी है. सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की बाधा पार करते हुए टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है. अब 19 नवंबर (रविवार) को वह फाइनल मुकाबला खेलेगी. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. दुनिया के इस सबसे बड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को चैंपियन बनने के लिए ज्यादा कुछ अलग करने की जरुरत नहीं है. उसे बस उसी मोमेंटम और अंदाज के साथ खेलना है, जिस तरह से वह इस टूर्नामेंट में अब तक खेलते आई है.

टीम इंडिया इस वक्त अपने वनडे इतिहास के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के नंबर-1 से नंबर-7 तक मौजूद सभी बल्लेबाज रन बना रहे हैं और ताबड़तोड़ अंदाज में खेल रहे हैं. तेज गेंदबाजी में शमी-बुमराह और सिराज की तिकड़ी कहर बरपा रही है तो स्पिन विभाग में कुलदीप और जडेजा अपना काम बखूबी कर रहे हैं. सबसे जरूरी यही है कि यह 11 खिलाड़ी अपनी इसी लय को बरकरार रखें. हालांकि अहमदाबाद के मैदान को देखते हुए भी टीम इंडिया को कुछ अलग तैयारियां करनी होगी.

टॉस हारे तो करनी होगा ये काम
वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं. इन चारों में चेज़ करना आसान नजर आया है. इन चार में से तीन टीमों ने चेज़ करते हुए ही मैच जीते हैं. एकमात्र ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है. यह नतीजा भी इंग्लैंड की गलतियों के चलते आया था.

कुल मिलाकर इस मैदान पर 'टॉस जीतो मैच जीतो' वाला फॉर्मुला ही काम करेगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना जीत की कुंजी होगी. ऐसे में टीम इंडिया अगर टॉस जीत जाती है तब तो कोई परेशानी नहीं लेकिन टॉस हारने की स्थिति में उसे क्या-क्या करना होगा, इसका रोड मैप जरूर टीम प्रबंधन को तैयार करना होगा. रात में दूसरी पारी के दौरान गिरने वाली ओस से गेंदबाजी में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए टीम इंडिया को पहली पारी में ही बड़ा स्कोर बनाना होगा. यह जरूरी होगा कि भारतीय टीम इस मुकाबले में भी 350+ का स्कोर खड़ा करे.

स्पिन के खिलाफ अच्छी तैयारी
अहमदाबाद की इस पिच पर इस वर्ल्ड कप में स्पिनर्स हावी रहे हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को विपक्षी टीम के स्पिन अटैक से निपटने की भी खास तैयारी करनी होगी. साथ ही टीम प्रबंधन को यह भी देखना होगा कि क्या इस पिच पर तीन स्पिनर के साथ उतरा जा सकता है.

अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले मोटेरा स्टेडियम के नाम से पहचाना जाता था. यहां भारतीय टीम ने साल 1984 से लेकर अब तक 19 वनडे मुकाबले खेले हैं. इनमें टीम इंडिया को 11 में जीत मिली है. वहीं उसे 8 में हार का सामना करना पड़ा है. यानी इस मैदान पर भारतीय टीम के जीत-हार का प्रतिशत लगभग बराबर ही रहा है.

यह भी पढ़ें...

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका? फाइनल में टीम इंडिया से कौन लेगा टक्कर; आज ईडन गार्डन्स पर होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget