एक्सप्लोरर

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका? फाइनल में टीम इंडिया से कौन लेगा टक्कर; आज ईडन गार्डन्स पर होगा फैसला

AUS vs SA Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 में आज (16 नवंबर) दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने है. इस मैच की विजेता टीम फाइनल मैच में टीम इंडिया से भिड़ेगी.

AUS vs SA WC 2023 Semi-Final: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है. पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से शिकस्त देकर भारतीय टीम ने फाइनल में एंट्री की है. यहां उसका सामना किससे होगा, यह फैसला आज (16 नवंबर) कोलकाता में होगा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर होगी.

पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आज जहां अपने छठे टाइटल के लिए कदम आगे बढ़ाएगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए जोर लगाएगी. दोनों ही टीमें दमदार हैं और वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज में 7-7 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. दोनों ही टीमों के बीच अब तक हुए वनडे मुकाबलों में जीत-हार के आंकड़े भी लगभग बराबर के रहे हैं.

हेड टू हेड आंकड़े
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 109 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें प्रोटियाज टीम ने 55 और कंगारू टीम ने 50 मुकाबले जीते हैं. दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले टाई हुए हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है. यानी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. हालिया रिकॉर्ड में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी रही है. दोनों टीमों के बीच पिछले चारों मुकाबले प्रोटियाज टीम ने ही जीते हैं. इसमें वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज का वह मुकाबला भी शामिल है जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से धूल चटाई थी.

फाइनल में किसे मिलेगा टिकट?
दोनों ही टीमें बराबरी की टक्कर वाली हैं. ऐसे में इनमें से विजेता कौन होगा, यह बता पाना मुश्किल है. हेड टू हेड आंकड़ों में प्रोटियाज टीम हावी रही है तो ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बेजोड़ रहा है. फिर, दक्षिण अफ्रीका पर चोकर्स का दाग भी है. बड़े मुकाबलों में उसके फ्लॉप होने का रिकॉर्ड बेहद पुराना है. अब तक उसके हिस्से एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं है. न ही वह कभी वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच पाई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर फाइनल खेलने का मौका बन जाता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका अपने चोकर्स होने के सिलसिले को तोड़ती है या ऑस्ट्रेलिया छठी बार चैंपियन बनने की ओर कदम बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ Semi-Final: टॉस जीतने से लेकर शमी की स्विंग तक, इन पांच फैक्टर ने सेमीफाइनल में दिलाई टीम इंडिया को फतह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget