एक्सप्लोरर

Ravi Shastri on Virat Kohli ODI Captaincy: कोहली से कप्तानी छीने जाने पर शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Virat Kohli: कोहली से कप्तानी लेने पर भारतीय क्रिकेट में विवाद शुरू हो गया. इस मुद्दे पर विराट कोहली और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी अपना पक्ष रखा था, लेकिन दोनों के बयान काफी अलग थे.

Team India Former Coach Ravi Shastri: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने विराट कोहली (Virat Kohli) से वनडे टीम की कप्तानी छीने जाने पर चुप्पी तोड़ी है. कोहली से कप्तानी लेने पर भारतीय क्रिकेट में विवाद शुरू हो गया. इस मुद्दे पर विराट कोहली और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी अपना पक्ष रखा था, लेकिन दोनों के बयान काफी अलग थे. अब इस पूरे विवाद पर रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाना भविष्य के लिए बिल्कुल सही फैसला है.

रवि शास्त्री ने ये बातें स्टार स्पोर्ट्स से खास बातचीत में कही. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि टेस्ट और वनडे टीम के अलग-अलग कप्तान होना सही है. यह एक तरह से कोहली और रोहित शर्मा के लिए आपदा में अवसर जैसा साबित हो सकता है, क्योंकि कोरोना से पैदा हुए हालात में एक ही व्यक्ति के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभालना आसान नहीं होगा.

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आगे कहा कि वनडे कप्तानी से हटने के बाद अब विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं और जब तक टेस्ट में टीम की बागडोर संभालना चाहते हैं, तब तक ऐसा कर सकते हैं. वनडे कप्तानी से हटने के बाद कोहली के पास अपने खेल पर ध्यान देने का पूरा वक्त होगा. उनके पास अभी भी 5-6 साल का क्रिकेट बचा है.

कोहली और गांगुली ने क्या कहा था

इससे पहले इस पूरे विवाद पर गांगुली ने कहा था कि कोहली से टी20 में कप्तानी जारी रखने को कहा गया था क्योंकि सीमित ओवरों के दो अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान नहीं हो सकते. हालांकि कोहली ने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले गांगुली के इन दावों पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें बीसीसीआई ने उनसे ऐसा कभी नहीं कहा. कोहली के इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया था. यहां तक ​​कि शास्त्री को भी लगा कि अगर दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ ठीक से संवाद करते तो स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget