एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: जानिए क्यों एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार है टीम इंडिया, ये है रोहित ब्रिगेड की सबसे मज़बूत कड़ी

Asia Cup 2022: एशिया कप में इस बार 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. यहां टीम इंडिया के जीतने की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं.

Team India in Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के शुरू होने में अब महज एक हफ्ता बाकी रह गया है. 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के मुकाबले के साथ ही यह टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा. यूएई में हो रहे इस एशिया कप में भारत (Team India) अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को करेगा. इस दिन भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम कैसा खेल दिखाती है, उसी से एशिया कप में उसके आगे के सफर पर कोई भविष्यवाणी की जा सकती है. लेकिन फिलहाल तो यह टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. ऐसा क्यों हैं? जानिये..

इस साल टी20 में टीम इंडिया का दमदार रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस साल अब तक 21 टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें उसे 16 मैचों में जीत हासिल हुई है. टीम इंडिया ने इस दौरान केवल 4 मैच गंवाए हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया फिलहाल शानदार लय में है.

टीम इंडिया में टी20 क्रिकेट के दो दिग्गज
एशिया कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में टी20 क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा (3487) और विराट कोहली (3308) मौजूद रहेंगे. यह दोनों बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 खिलाड़ियों में शामिल हैं. इन बल्लेबाजों के अनुभव के आगे किसी भी टीम का गेंदबाजी आक्रमण दम तोड़ सकता है. फिर टॉप ऑर्डर में भारत के पास केएल राहुल और मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा और ऋषभ पंत जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं.

सबसे मजबूत कड़ी: फिनिशर्स
टीम इंडिया के लिये यहां सबसे अच्छी बात यह है कि उसके पास स्क्वाड में एक नहीं बल्कि दो फिनिशर शामिल हैं और ये दोनों ही मैच विजेता फिनिशर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका में होंगे. यह दोनों ही खिलाड़ी IPL 2022 से लेकर अब तक हुए टी20 इंटरनेशनल्स में मैच विजेता पारी खेलते आ रहे हैं.

स्पिनर्स की बड़ी फौज
एशिया कप 2022 के मुकाबले शारजाह और दुबई के क्रिकेट मैदानों में खेले जाएंगे. यह दोनों मैदान स्पिन बॉलर्स के लिए मददगार साबित होते रहे हैं. ऐसे में भारतीय स्पिनर्स यहां कहर बरपा सकते हैं. भारत ने अपनी स्क्वाड में चार स्पिनर्स को जगह दी है. युजवेंद्र चहल फिलहाल टी20 क्रिकेट में टॉप स्पिनर बने हुए हैं. वह बीच के ओवर्स में लगातार विकेट निकालते रहे हैं. रवि बिश्नोई भी यह काम अच्छे से कर सकते हैं. फिर भारत के पास आर अश्विन और रवीन्द्र जडेजा भी है, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दम दिखा सकते हैं.
 
भुवनेश्वर के हाथ में तेज गेंदबाजी की कमान
भुवनेश्वर कुमार ने इस साल भारत के लिए 17 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. इनमें उन्होंने 17.80 की गेंदबाजी औसत और 6.80 की इकोनामी रेट से 20 विकेट चटकाए हैं. भुवनेश्वर यह साबित कर चुके हैं वह किसी भी तरह की पिच पर गेंद को स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं. टी20 में डेथ ओवर्स में भी वह भारत के सबसे लाजवाब गेंदबाज रहे हैं. वह किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस करने की क्षमता रखते हैं. एशिया कप में उनका साथ देने के लिए अर्शदीप और आवेश खान जैसे युवा तेज गेंदबाज भी शामिल रहेंगे.

यह भी पढ़ें..

FIFA World Cup 2022: अब तक 24 लाख से ज्यादा टिकट बिके, ग्रुप स्टेज के इन मैचों के लिए उमड़ रहे सबसे ज्यादा फैंस

Cricket World Cup 2023: डायरेक्ट एंट्री से चूक सकती हैं ये दो बड़ी टीमें, ऐसी है वर्ल्ड कप सुपर लीग की पॉइंट्स टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget