एक्सप्लोरर

Cricket World Cup 2023: डायरेक्ट एंट्री से चूक सकती हैं ये दो बड़ी टीमें, ऐसी है वर्ल्ड कप सुपर लीग की पॉइंट्स टेबल

World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग पॉइंट्स टेबल में टॉप-8 टीमों को ही भारत में अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. बाकी टीमों को क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने होंगे.

Cricket World Cup Super League: भारत में अगले साल क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2023) का आयोजन होना है. इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 10 में से 8 टीमें वर्ल्ड कप सुपर लीग पॉइंट्स टेबल (Cricket World Cup Super League Points Table) से तय होंगी, जबकि अन्य दो टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर राउंड के सहारे शिरकत करेंगी. भारतीय टीम मेजबान होने के नाते पहले ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. ऐसे में अन्य स्पॉट के लिए टीमों के हाल क्या हैं? यहां देखें...

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका हैं टॉप-8 से बाहर
क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में टॉप पर इंग्लैंड काबिज है. इंग्लैंड के साथ-साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया भी इस पॉइंट्स टेबल में टॉप-8 में मौजूद हैं. बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 में डायरेक्ट एंट्री का दांवा ठोंक रही हैं. यहां दो बड़ी टीमें श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका टॉप-8 से बाहर हैं. ऐसे में यह दोनों टीमें वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री से चूक सकती हैं. इन्हें क्वालीफाइंग राउंड खेलने पड़ सकते हैं.

रैंक टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स
1 इंग्लैंड 18 12 5 125
2 बांग्लादेश 18 12 6 120
3 पाकिस्तान 17 11 6 110
4 अफगानिस्तान 12 10 2 100
5 न्यूजीलैंड 10 9 1 90
6 वेस्टइंडीज 22 9 13 90
7 इंडिया (Q) 13 9 4 89
8 ऑस्ट्रेलिया 12 7 5 70
9 आयरलैंड 21 6 13 68
10 श्रीलंका 18 6 11 62
11 दक्षिण अफ्रीका 13 4 7 49
12  जिम्बाब्वे 16 3 12 35
13 नीदरलैंड्स 18 2 15 25

ऐसा है वर्ल्ड कप सुपर लीग का फॉर्मेट
वर्ल्ड कप सुपर लीग में 13 टीमों को रखा गया है. इन 13 टीमों के बीच साल 2020 से 2023 तक खेली जाने वाली कुछ द्विपक्षीय सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा हैं. इन सीरीज में खेले जाने वाले मैचों में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड कप सुपर लीग में पॉइंट्स दिए जा रहे हैं. जीतने वाली टीम को 10 पॉइंट, हारने वाली टीम को जीरो पॉइंट और ड्रा/टाई/बेनतीजा मुकाबलों में दोनों टीमों को 5-5 पॉइंट्स दिए जाते हैं. यहां टॉप 8 टीमें वर्ल्ड कप 2023 में सीधे एंट्री करेंगी. बाकी टीमों को अन्य 5 एसोसिएट टीमों के साथ क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने होंगे. यानी कुल 10 टीमों के बीच क्वालीफायर्स मुकाबले होंगे और इनमें से 2 टीमें वर्ल्ड कप 2023 में पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें..

IND vs ZIM: हेनरी ओलोंगा का वो करिश्माई ओवर जिसने टीम इंडिया से छीन ली थी जीत, ऐसा था 1999 वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मैच 

Manchester United को खरीदने के इच्छुक हैं जिम रेटक्लिफ, जानिये कितना है इस फुटबॉल क्लब का मार्केट कैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget