एक्सप्लोरर

T20 World Cup: भारत के लिए इतनी आसान नहीं होगी अफगानिस्तान पर जीत, 8 पॉइंट्स में समझे क्यों यह मुकाबला टक्कर का होगा

T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने की आस लिए भारत और अफगानिस्तान बुधवार शाम आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद की जा रही है.

T20 World Cup 2021: अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी टीम इंडिया बुधवार (3 नवंबर) शाम 7.30 बजे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. भारत की नजर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर होगी ताकि अफगानिस्तान का नेट रन रेट कम हो सके और भारत अपने रन रेट में सुधार ला सके. हालांकि अफगान खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन को देखकर यह इतना आसान नहीं लगता. 8 पॉइंट्स में समझिए यह मैच बराबरी की टक्कर वाला क्यों होने जा रहा है..

1. इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने दमदार खेल दिखाया है. ग्रुप स्टेज के 3 में से 2 मुकाबलों में उसने बड़ी जीत दर्ज की है. अफगान टीम ने स्कॉटलैंड को जहां 130 रन से हराया तो वहीं नामीबिया को 62 रन से मात दी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी वह जीत के नजदीक थी, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ के एक ओवर में 5 छक्कों ने उससे जीत छीन ली. हाल फिलहाल ग्रुप-2 में अफगानिस्तान 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है. उसका नेट रन रेट भी +3.1 है.

2. अफगानिस्तान की तुलना में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब रहा है. पाकिस्तान से 10 विकेट की हार और न्यूजीलैंड से 8 विकेट से हारने के बाद टीम लगभग बाहर होने की कगार पर है. टीम इंडिया का नेट रन रेट -1.6 है. न बल्लेबाज रन बना पा रहे हैं और न ही गेंदबाजों के हाथ विकेट लग रहे हैं.

3. पिछले मुकाबलों को देखें तो अफगान खिलाड़ी जोश से लबरेज दिखाई दे रहे हैं जबकि भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही है. 2 हारों के बाद टीम इंडिया का मनोबल भी गिरा हुआ है, जिसका फायदा उठाने में अफगान खिलाड़ी कोई कसर नहीं छोड़ेंग.

4. इस वर्ल्ड कप के 17 सुपर-12 मुकाबलों में से 4 ही बार ऐसा हुआ है जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इसमें 2 जीत अफगानिस्तान के नाम है.

5. साल 2016 से कोई भी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 160 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है. यानी टॉस जीतकर अगर कैप्टन विराट अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का भी न्यौता दे देते हैं तो भारतीय गेंदबाजों को अफगान बल्लेबाजों को 150 रन तक ही सीमित रखना होगा.

6. भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक महज 2 टी-20 मुकाबले हुए हैं. पहला मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2010 में हुआ था, जिसमें भारत को 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी. दूसरा मुकाबला भी वर्ल्ड कप में ही हुआ था, जिसमें भारत को 23 रन से जीत मिली थी. यानी मुकाबला रोचक रहा.

7. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान भारत के लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं. उन्होंने अब तक तीन मुकाबलों में महज 7 की औसत से रन देकर 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. तेज गेंदबाज हामिद हसन, नवीन उल हक और गुलबदीन भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं.

8. भारत को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बड़े अंतर से जीत की जरूरत है और ऐसे में टीम मैनजमेंट जोखिम भरे फैसले ले सकता है. अफगानी खिलाड़ी इन्हीं मौकों को भूनाने की कोशिश में रह सकते हैं.

बहरहाल, कागजों पर तो टीम इंडिया भारी है लेकिन हालिया प्रदर्शन के आधार पर अफगानी खिलाड़ी भी कमजोर नहीं है. ऐसे में बुधवार शाम को होने वाला यह मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है.

Cricket News: एक ओर वर्ल्ड कप से बाहर होने की चिंता तो दूसरी तरफ फेवरेट IPL टीम में रिटेन न किए जाने का डर

IPL Record : 20 से कम गेंदों में 2-2 बार अर्धशतक लगा चुके हैं ये तीन खिलाड़ी

T20 World Cup: 'गेम प्लानिंग समझ से परे, अफगानिस्तान भी नहीं बख्शेगा', कोहली एंड कंपनी पर शोएब अख्तर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget