एक्सप्लोरर

T20 World Cup: अपनी आखिरी गेंद पर विकेट मिला तो झूम उठे क्रिस गेल, बल्लेबाज के साथ यूं मनाया जश्न

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्डकप में शनिवार शाम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला वेस्टइंडीज टीम के लिए बेहद खास था. ऐसा इसलिए क्योंकि यह मैच ड्वेन ब्रावो का तो आखिरी मैच था.

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार रात को खेले गुए मुकाबले में एक मजेदार वाकया हुआ. ऑस्ट्रेलिया को जब जीत के लिए महज एक रन की जरूरत थी तभी 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने विकेट चटका दिया. विकेट मिलने की खुशी में वे सीधे जाकर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिशेल मार्श से लिपट गए. विकेट मिलने के ऐसे जश्न को देखकर मैदान पर खड़े खिलाड़ी, स्टेडियम में मौजूद दर्शक और कमेंटेटर अपनी हंसी रोक न सके.

क्रिस गेल के लिए यह जश्न बेहद खास था. ऐसा इसलिए क्यूंकि यह मुकाबला संभवतः उनका आखिरी मुकालबा था और जिस गेंद पर उन्हें विकेट मिला वह संभवत: उनके करियर की आखिरी गेंद थी. मैच में पहली पारी के दौरान आउट होने के बाद गेल ने जब बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि गेल इस मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. मैच के बाद उन्होंने खुद को सेमी रिटायर्ड भी बता दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अब वे वेस्टइंडीज में अपना आखिरी मुकाबला खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे.

मैच में क्रिस गेल फूल मस्ती के मूड में दिखाई दिए. अपने ओवर के दौरान वे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर की जेब टटोलते भी नजर आए.

टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सफर खत्म हो चुका है. टीम पांच में से चार मुकाबले हारकर वर्ल्डकप से बाहर हो चुकी है. इस वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ हासिल हुई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ इसलिए खास था क्यूंकि ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का यह आखिरी मुकाबला था, हालांकि टीम के खिलाड़ी ब्रावो को जीत वाली विदाई नहीं दे पाए.

मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रन का स्कोर खड़ा किया. गेल ने टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन वे 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. पोलार्ड और रसेल की पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज डेढ़ सौ पार हो सकी. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. डेविड वार्नर और मिशेल मार्श की तूफानी पारियों के आगे वेस्टइंडीज के गेंदबाज कहीं नहीं ठहर सके.

T20 World Cup: ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ICC ने बधाई के साथ दिया ये खास संदेश

T20 WC NZ vs AFG : न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, लेकिन कीवियों को स्पिन की गुगली में फंसा सकता है अफगानिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget