एक्सप्लोरर

T20 World Cup: अश्विन ने टीम में वापसी पर दी पहली प्रतिक्रिया, दो शब्दों के जरिए दिया खास मैसेज

T20 World Cup: आर अश्विन ने लिमिटिड ओवर्स टीम में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है. अश्विन ने एक बेहद ही खास मैसेज पोस्ट किया है जिसके दो शब्द महत्वपूर्ण हैं.

T20 World Cup: इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टार अश्विन अश्विन की टीम में वापसी हुई है. चार साल बाद अश्विन एक बार फिर से भारत के लिए लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट खेलते नज़र आएंगे. अश्विन ने टीम में वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है. अश्विन ने साथ देने के लिए फैंस का आभार भी व्यक्त किया. 

अश्विन ने कहा कि खुशी और आभार दो ऐसे शब्द हैं जो उनकी मनोदशा बता सकते हैं. अश्विन ने टी20 टीम की घोषणा के बाद एक तस्वीर ट्वीट की. इस तस्वीर पर लिखा है, ''हर सुरंग के आखिर में रोशनी होती है लेकिन जो उस रोशनी में विश्वास रखते हैं, वहीं उसे देखने के लिए बच पाते हैं.''

आर अश्विन को लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट में वापसी का पूरा भरोसा था. उन्होंने कहा, ''मैंने दीवार पर टांगने से पहले इसे अपनी डायरी में लाखों बार लिखा. जो लाइन हम पढ़ते हैं या जिनकी प्रशंसा करते हैं, वे निजी जीवन में लागू करने पर और ज्यादा प्रभावी हो जाती हैं.''

इंग्लैंड सीरीज में नहीं मिल रहा मौका

अश्विन अब तक टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं. बावजूद इसके अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरूआती चारों मैचों में मौका नहीं मिला. कप्तान विराट कोहली इसकी कोई सफाई नहीं दे सके जिससे भारतीय खेमे में तनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं.

अश्विन ने आखिरी बार लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था. उन्होंने 46 टी20 मैचों में 52 विकेट लिये हैं. आईपीएल के पिछले सत्र में उन्होंने 13 विकेट लिये थे.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के अलावा वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने भी अश्विन की वापसी में अहम भूमिका निभाई है. विराट कोहली पहले कह चुके थे कि सुंदर और अश्विन में से किसी एक को ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलेगी. 

IND Vs ENG: जोस बटलर की Playing 11 में वापसी तय, मार्क वुड को भी मिल सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
LIVE: भारत बनाम न्यूजीलेंड तीसरा टी20 आज, कौन होगा टॉस का बॉस; पढ़ें लाइव अपडेट
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget