एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जोस बटलर की Playing 11 में वापसी तय, मार्क वुड को भी मिल सकती है जगह

India Vs England: जोस बटलर चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे. बटलर की पांचवें टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में वापसी होना तय है. इसके अलावा मार्क वुड को भी प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

India Vs England 5th Test: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इंग्लैंड के उपकप्तान जोस बटलर की प्लेइंग 11 में वापसी होना तय है. बटलर की वापसी के बाद बेयरस्टो या ओली पोप में से किसी एक को मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर बैठना पड़ेगा.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जोस बटलर की वापसी की पुष्टि की है. रूट ने कहा, ''जोस टीम के उप-कप्तान हैं. वह हमारे टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मुझे पता है कि उसका आउटपुट, रनों के मामले में उतना अधिक नहीं है जितना होना चाहिए लेकिन हम जानते हैं कि वह कितना शानदार खिलाड़ी है. जोस उप-कप्तान के रूप में वापस आएंगे और वह विकेट कीपिंग भी करेंगे.''

जोस बटलर कुछ दिन पहले ही दूसरी बार पिता बने हैं. जोस बटलर भारत के खिलाफ खेले गए पहले तीन मैचों का हिस्सा थे. लेकिन दूसरी बार पिता बनने की वजह से वह ओवल टेस्ट का हिस्सा नहीं बने. बटलर हालांकि पांचवें टेस्ट के लिए पहले ही टीम कैंप के साथ जुड़ चुके हैं. 

वुड की वापसी लगभग तय

इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए स्पिनर जैक लीच को भी टीम में शामिल किया है. लेकिन लीच के खेलने की संभावना बेहद कम है. जो रूट का कहना है कि फिलहाल मोईन अली टीम के नंबर वन स्पिनर हैं और उन्हें प्लेइंग 11 में प्राथमिकता मिलना तय है.

इसके अलावा तेज गेंदबाजी के फ्रंट पर इंग्लैंड की टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मार्क वुड अब पूरी तरह से फिट हैं और आखिरी टेस्ट में वह खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. वहीं जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिंसन का पांचवें टेस्ट में खेलना अब तक तय नहीं है. 

IND Vs ENG: आखिरी टेस्ट के लिए फिट हुए चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget