एक्सप्लोरर

T20 World Cup: पाकिस्तान के लिए बुरी खबर! रिजवान और मलिक को आया बुखार, अभ्यास सत्र में भी नहीं लिया हिस्सा

T20 World Cup 2nd Semis: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान सेमीफाइनल के ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के 2 खिलाड़ियों को हल्का बुखार आया. वे अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए.

T20 World Cup 2nd Semis: टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े मैच से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के दो बड़े खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक को बुखार है.

बुखार के कारण दोनों खिलाड़ियों ने बुधवार शाम अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया. रिजवान और मलिक ने बुधवार सुबह टीम मैनजमेंट से हल्का बुखार होने की बात कही थी. इसके बाद दोनों को अभ्यास सत्र में हिस्सा न लेने के लिए कहा गया. दोनों खिलाड़ियों को टीम से अलग रखा गया था. रिजवान और मलिक का कोरोना टेस्ट भी किया गया, दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

पाकिस्तान टीम का खास हिस्सा हैं रिजवान और मलिक
पाकिस्तान टीम ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने सभी 5 मैच जीते हैं. इन जीतों में ओपनर मोहम्मद रिजवान और ऑलराउंडर शोएब मलिक की खास भूमिका रही है. रिजवान इस वर्ल्ड कप के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वे अपने कप्तान बाबर आजम के साथ हर मैच में टीम को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाफ भी उन्होंने दमदार पारी खेली थी.

टूर्नामेंट में शोएब का स्ट्राइक रेट 187
शोएब मलिक मध्यक्रम में टीम की जरूरत के हिसाब से रन बनाते रहे हैं. न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने निर्णायक पारियां खेलीं. स्कॉटलैंड के खिलाफ शोएब ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया था. उनकी यह फिफ्टी टी-20 में पाकिस्तान की ओर से लगी सबसे तेज फिफ्टी रही. इस वर्ल्ड कप में शोएब का स्ट्राइक रेट 187 का रहा है. ऐसे में दोनों का ठीक होना बेहद जरूरी है. यदि दोनों मैच से बाहर रहते हैं तो पाकिस्तान के लिए ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों में ही गड़बड़ी हो जाएगी.

T20 World Cup: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले- भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक नहीं, विराट जल्द टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे

T20 World Cup: भारत में IPL को कोसा जा रहा, न्यूजीलैंड के कप्तान बोले- इसी से मदद मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget