एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: दूसरे सेमीफाइनल के लिए नहीं है रिजर्व डे, बारिश ने धोया मैच तो जानें किसे फाइनल में मिलेगी जगह

T20 World Cup 2024 Semi-final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है. इस बार दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है.

T20 World Cup 2024 Semi-final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर एक नई जानकारी सामने आयी है. इस बार टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. हालांकि इसके लिए टाइम जरूर बढ़ा दिया गया है. अगर दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से प्रभावित होता है तो यह 250 मिनट यानी कि करीब 4 घंटे आगे तक बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही और भी नए नियम बने हैं. टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन यूएसए और वेस्टइंडीज में होगा.

टी20 विश्व कप 2024 का 1 जून से आयोजन होगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 26 जून को खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को गुयाना में आयोजित होगा. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर यह मैच बारिश की वजह से रुकता है तो इसे 4 घंटे और 10 मिनट तक आगे बढ़ाया जा सकता है. 

अगर बारिश ने रद्द करवाया मैच तो किसे होगा फायदा -

अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो इसका फायदा पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को होगा. सुपर-एट्स में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी. हालांकि मैच रद्द तभी होगा जब बिल्कुल भी खेलने की संभावना न हो. इसको लेकर अंपायर ही फैसला करेंगे. गुयाना की प्लेइंग कंडीशन को देखते हुए ही फैसला लिया जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को भारतीय टाइम के मुताबिक रात 8.30 बजे से शुरू होगा. 

पहले सेमीफाइनल के लिए होगा रिजर्व डे -

टी20 विश्वकप 2024 का पहला सेमीफाइनल त्रिनिदाद में 26 जून को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय टाइम के मुताबिक सुबह 6 बजे से खेला जाएगा. इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो 27 जून को खेला जा सकेगा. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: संजू सैमसन के फैन ने कर दिया अद्भुत कारनामा, छत पर बना दी लाजवाब पेंटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget