एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: PCB की इस 'बचकानी' हरकत ने डुबोई पाकिस्तान की लुटिया, पढ़ने के बाद आप भी हसेंगे

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाबर आज़म की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मैदान पर उतरी थी. शुरुआती दो मैचों में लगातार हार के बाद टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा.

Pakistan Mistake In T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई. लगातार शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान को बारिश ने बाहर कर दिया. दरअसल पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर थी. टूर्नामेंट का 30वां लीग मैच अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जाना था. इस मैच में पाकिस्तान की सारी उम्मीदें आयरलैंड की जीत पर टिकी हुई थीं, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया. इसी बीच हम आपको पाकिस्तान क्रिकेट की उस 'बचकानी' हरकत के बारे में बताएंगे, जिसके चलते टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. 

कई फैंस का मानना है कि पाकिस्तान टीम को बारिश ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर किया, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल खुद पाकिस्तान टीम ही अपने खराब प्रदर्शन की ज़िम्मेदार है. टीम को शुरुआती दो मुकाबले गंवाना सबसे ज़्यादा भारी पड़ा. इसी तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी कुछ ऐसे बचकाने फैसले लिए, जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुए. बोर्ड के फैसलों पर आपको भी हंसी आ जाएगी. 

पाकिस्तान बोर्ड की इन गलतियों ने डुबोई टीम की लुटिया

  • 2023 में भारतीय सरज़मीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था. वनडे विश्व कप में भी बाबर आज़म ने पाकिस्तान की कमान संभाली थी. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आज़म ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. 
  • बाबर के बाद शाहीन अफरीदी को टी20 और शान मसूद को टेस्ट का कप्तान बनाया गया. लेकिन फिर शाहीन अफरीदी को सिर्फ एक सीरीज़ के बाद कप्तानी से हटा दिया गया. शाहीन ने बतौर कप्तान न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेली थी, जिसमें टीम को 1-4 से हार झेलनी पड़ी थी. 
  • अब तुक तो यही बनता था कि बाबर और शाहीन के बाद किसी और खिलाड़ी को व्हाइट बॉल का कप्तान बनाना चाहिए था. लेकिन, पाकिस्तान ने एक बार फिर बाबर आज़म को व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बना दिया गया. टीम बाबर की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेलने आई और ग्रुप स्टेज स्टेज से बाहर होकर चली गई. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर बाबर कप्तानी से इस्तीफा देंगे या नहीं. 
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे ही दोबारा कप्तान बना दिया, जिसे पहले वह फेल कप्तान मान चुके थे. पहले बाबर ने इसी के चलते इस्तीफा दिया कि वह बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में फेल रहे, लेकिन अगले वर्ल्ड कप में उन्हें फिर कप्तानी सौंप दी गई. पाकिस्तान बोर्ड की इसी बचकानी हरकत ने टीम की लुटिया डुबो दी.  

 

ये भी पढ़ें...

UGA vs NZ: न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से चटाई धूल, 88 गेंदें रहते जीता मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget