एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: तो क्या अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे कुलदीप? फ्लेमिंग का टीम इंडिया को सुझाव

IND vs AFG: चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कुलदीप यादव को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है. उनका कहना है कि कुलदीप विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

IND vs AFG T20 World Cup 2024: टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 की तैयारी में जुटी है. भारतीय खिलाड़ी बारबाडोस में जमकर पसीना बहा रहा हैं. भारत का सुपर 8 में पहला मैच अफगानिस्तान से है. इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक अहम प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कुलदीप यादव की तारीफ की है. फ्लेमिंग का मानना है कि टीम इंडिया को कुलदीप को प्राथमिकता देनी चाहिए. हालांकि टीम इंडिया ने अभी तक रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है..

इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक फ्लेमिंग ने कहा, ''अगर परिस्थितियों के मुताबिक पिच से टर्न मिलता है तो कुलदीप यादव टीम इंडिया को एक्स्ट्रा मौका दिला सकते हैं. कहीं ऐसा न हो कि आप परिस्थितियों का फायदा उठाने से न चूक जाएं.'' टीम इंडिया ने ग्रुप मैचों में कुलदीप की जगह जडेजा और अक्षर को मौका दिया है. ये दोनों ही खिलाड़ी ऑलराउंडर है. जडेजा और अक्षर बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग भी कर लेते हैं. लिहाजा भारत को इनसे बैटिंग में भी फायदा मिलने की उम्मीद रही है.

भारत ने अभी तक ग्रुप मैचों को यूएसए में खेला है. यहां स्पिनर्स की खास भूमिका नहीं मानी जा रही थी. लेकिन अब मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे. यहां स्पिनर्स को पिच से मदद मिल सकती है. ऐसे में टीम इंडिया बॉलिंग अटैक में बदलाव कर सकती है. कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है. लेकिन अब सवाल होगा कि कुलदीप आते हैं तो किसे प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा.

अगर कुलदीप यादव के अब तक के करियर पर नजर डालें तो वह शानदार रहा है. कुलदीप ने भारत के लिए 35 टी20 मैचों में 59 विकेट झटके हैं. इस दौरान 17 देकर 5 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. कुलदीप 103 वनडे मैचों में 168 विकेट ले चुके हैं. 

यह भी पढ़ें : Watch: 'तू इंडियन होगा...,' युवक को मारने के लिए दौड़े हारिस रऊफ, वाइफ ने रोका तो झटक दिया हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget