एक्सप्लोरर

Florida Weather: फ्लोरिडा में धुल जाएंगे T20 World Cup 2024 के तीनों मैच? भारी बारिश ने बढ़ाई चिंता

T20 World Cup 2024 Florida: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीन मुकाबले फ्लोरिडा में भी खेले जाने हैं, जो ग्रुप स्टेज के मैच होंगे. लेकिन इन मैचों से पहले फ्लोरिडा के मौसम ने चिंता बढ़ा दी है.

T20 World Cup 2024 Florida Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 धीरे-धीरे सुपर-8 के चरण की तरफ बढ़ रहा है. टूर्नामेंट वेस्टइंडीज़ और अमेरिका की मेज़बानी में खेला जा रहा है. विश्व कप में ग्रुप स्टेज के कुछ मैच अमेरिका तो कुछ वेस्टइंडीज़ में हो रहे हैं. लेकिन इसी बीच फ्लोरिडा के मौसम ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है. टूर्नामेंट में अब तक 26 लीग मैच खेले जा चुके हैं और यहां से तीन लीग मैच फ्लोरिडा में भी खेले जाएंगे, जिसमें एक भारत बनाम कनाडा का मैच भी शामिल है. 

भारत और कनाडा के बीच मुकाबला 15 जून, शनिवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा. फ्लोरिडा में टी20 विश्व कप के कुल चार मैच रखे गए थे. यहां पहला मैच श्रीलंका और नेपाल के बीच 12 जून खेला जाना था, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. मैच बगैर टॉस के ही रद्द हो गया था. अभी यहां तीन मैच और खेले जाने हैं. 

यहां खेले जाने वाली बाकी तीनों मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकते हैं. फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर बाकी तीन मैच अमरेका बनाम आयरलैंड (14 जून), इंडिया बनाम कनाडा (15 जून) और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (16 जून) के होंगे. तीनों ही मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से होंगे. 

फ्लोरिडा के मियामी में बने बाढ़ जैसे बने हालात 

गौर करने वाली बात यह है कि फ्लोरिडा के मियामी में तूफान आया था, जिसके बाद से बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं. भारी बारिश यहां की मुश्किलें बढ़ाती जा रही है. तेज़ बारिश के बाद यहां की सड़कों पर पानी भरा हुआ दिख रहा है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि यहां बाकी तीन मैचों में से कितने मुकाबले पूरे हो पाते हैं. हालांकि टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. ऐसे में अगर टीम इंडिया का फ्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द भी होता है, तो टीम को क्वालीफिकेशन से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी.

 

ये भी पढ़ें...

Sania Mirza Hajj 2024: तलाक के बाद हज के लिए रवाना हुईं सानिया मिर्जा, पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ किया उमराह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget