एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: क्यों सीधे सुपर-12 में जगह नहीं बना पाईं श्रीलंका और वेस्टइंडीज? जानिए अब कैसे मिलेगी एंट्री

T20 World Cup 2022, Super 12: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 राउंड में आठ टीमें तय हैं. इनमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल नहीं हैं.

Sri Lanka and West Indies: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का असल घमासान 22 अक्टूबर से शुरू होगा. इस दिन से सुपर-12 राउंड के मुकाबले शुरू होंगे. इस राउंड की आठ टीमें तो पिछले साल 15 नवंबर को ही तय हो गई थीं, लेकिन बाकी बची चार टीमों को क्वालीफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में एंट्री मिलेगी. यहां श्रीलंका (Sri lanka) और वेस्टइंडीज (West Indies) जैसी बड़ी टीमें भी क्वालीफाइंग मैच खेलते नजर आएंगी.

इस कारण सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाईं श्रीलंका और वेस्टइंडीज

दरअसल, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं. इसी कारण अब इन्हें क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले खेलने होंगे. टी20 वर्ल्ड 2022 के सुपर-12 में डायरेक्ट एंट्री के लिए ICC ने पिछले साल एक नियम बनाया था. इसके तहत टी20 वर्ल्ड कप 2021 की चैम्पियन और रनर अप के अलावा 15 नवंबर 2021 तक ICC टी20 रैंकिंग में अन्य टॉप-6 टीमों को 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में डायरेक्ट एंट्री मिलने का प्रावधान किया गया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी और न्यूजीलैंड रनर-अप रही थी. इनके अलावा 15 नवंबर 2021 तक अन्य टॉप-6 टीमों में इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल थे. ऐसे में इन आठ टीमों को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में डायरेक्ट एंट्री मिली. बाकी श्रीलंका और वेस्टइंडीज, जो कि 15 नवंबर 2021 को टी20 रैकिंग में 9वें और 10वें पायदान पर थी, उन्हें सुपर-12 में जगह नहीं मिली.

श्रीलंका और वेस्टइंडीज को खेलने होंगे क्वालीफाइंग मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से क्वालीफाइंग राउंड (फर्स्ट राउंड) के मुकाबले शुरू होंगे. इस राउंड में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ-साथ यहां नीदरलैंड्स, यूएई, नामीबिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंट शामिल हैं. इन 8 टीमों को दो ग्रुप में बाटा गया है. यानी एक ग्रुप में 4 टीमें होंगी. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी. कुल 12 मैच खेले जाएंगे. यह सभी मैच 16 से 21 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. यहां हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमों को सुपर-12 में एंट्री मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

Team India: 'भारत को अपना दूसरा जहीर खान मिल गया' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस गेंदबाज के लिए कही यह बात

Team India's Fielding: इस साल टीम इंडिया ने ड्रॉप किए 25% कैच, आकाश चोपड़ा ने बताए खराब फील्डिंग के कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंथ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन
पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंथ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन
क्या CSK में हिस्सेदारी चाहते हैं धोनी? फ्रेंचाइजी ने बताया; कोच पर भी आया बड़ा अपडेट
क्या CSK में हिस्सेदारी चाहते हैं धोनी? फ्रेंचाइजी ने बताया; कोच पर भी आया बड़ा अपडेट
दोनों पारियों में नहीं दिया 1 भी रन... मानव सुतार ने रचा इतिहास; 131 साल बाद हुआ ऐसा
दोनों पारियों में नहीं दिया 1 भी रन... मानव सुतार ने रचा इतिहास; 131 साल बाद हुआ ऐसा
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- 'इंस्टाग्राम पर मेरी...'
CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- 'इंस्टाग्राम पर मेरी...'
'अब सुसाइड करना पड़ेगा', एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी का भावुक वीडियो
'अब सुसाइड करना पड़ेगा', एशियन गेम्स से बाहर हुईं दिव्यांशी का भावुक वीडियो
शी जिनपिंग ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर किसने किया रिसीव?
शी जिनपिंग ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर किसने किया रिसीव?
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
हमारे मिलिट्री बेस पर हुए हमले में चीन का हाथ! BRICS के बीच अमेरिका का बड़ा आरोप
हमारे मिलिट्री बेस पर हुए हमले में चीन का हाथ! BRICS के बीच अमेरिका का बड़ा आरोप
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
कौन हैं अखिलेश यादव के लंबी मूंछों वाले चाचा? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया था ताव
रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा iPhone 18 pro? समझें नई टेक्नोलॉजी
रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा iPhone 18 pro? समझें नई टेक्नोलॉजी
Squeaky Door: दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज, बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज, बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक
Embed widget