एक्सप्लोरर

ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड को दिया 142 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका ने लगाया शानदार अर्धशतक

Eng vs SL: 15 ओवरों में श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे और मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम पांच ओवरों में उनके बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए.

T20 WC 2022 England vs Sri Lanka: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने आखिरी सुपर-12 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों का स्कोर खड़ा किया है. श्रीलंका के लिए ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका ने 67 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार काम करते हुए निसांका के अलावा अन्य किसी बल्लेबाज को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया. खास तौर से अंतिम ओवर्स में इंग्लिश गेंदबाजों ने शानदार काम किया.

निसांका ने लगाया शानदार अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने चार ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाए थे. एक विकेट गिरने के बावजूद पावरप्ले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और छह ओवरों में कुल 54 रन जोड़े. निसांका ने एक छोर से लगातार आक्रमण जारी रखा, लेकिन दूसरे छोर से टीम को दो और झटके 84 के स्कोर तक लग चुके थे. निसांका 45 गेंदों में 67 रन बनाने के बाद आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए थे.

इंग्लिश गेंदबाजों ने की शानदार वापसी

15 ओवरों में श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे और मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम पांच ओवरों में उनके बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए. भानुका राजपक्षे ने आखिरी ओवरों में अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की भरपूर कोशिश की. राजपक्षे ने 22 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए लेग-स्पिनर आदिल रशीद सबसे किफायती गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में केवल 16 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया. मार्क वुड सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छे प्रदर्शन को लेकर दी प्रतिक्रिया, बताया क्यों मिलती है ज्यादा इज्जत

IND vs BAN: 'ICC का झुकाव इंडिया की तरफ' वाले बयान पर अफरीदी को मिला जवाब, BCCI अध्यक्ष ने कही यह बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget