एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 168 रनों का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक ने पलटा मैच

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: ग्लेन फिलिप्स ने सिर्फ 64 गेंदों में 104 रनों की तूफानी पारी खेली. एक समय न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रनों पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे.

T20 World Cup 2022 NZ vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा है. पावरप्ले में ही तीन विकेट गिर जाने के बाद कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया है. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों की पारी खेली है. वहीं कसुन रजिथा ने श्रीलंका के लिए सबसे अधिक दो विकेट हासिल किए. 

15 रनों पर ही गिर गए थे न्यूजीलैंड के तीन विकेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही थी और उन्होंने पहले ओवर में ही फिन एलन का विकेट गंवा दिया था. चौथे ओवर तक उन्होंने दो और विकेट गंवा दिए थे और उनका स्कोर 15/3 हो गया था. पावरप्ले में श्रीलंका के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला और कीवी टीम केवल 25 रन ही बना सकी थी. लगभग तीन साल बाद टी20 इंटरनेशनल खेल रहे कसुन रजिथा ने तीन ओवर में केवल 12 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया था. महीश तीक्षाणा और धनंजया डिसिल्वा ने भी पावरप्ले में एक-एक विकेट अपने नाम किया था.

फिलिप्स ने खेली अदभुत पारी

15 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल ने कीवी पारी को संभालने का काम किया. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 गेंदों में 84 रनों की शानदार साझेदारी करके अपनी टीम की वापसी कराई. 22 रन बनाने के बाद मिचेल 15वें ओवर में आउट हुए. मिचेल को वनिंदु हसरंगा ने क्लीन बोल्ड किया. मिचेल के आउट होने के बाद भी फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी जारी रही. उन्होंने 61 गेंदों में अपना दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया. फिलिप्स 64 गेंदों में 104 रन बनाने के बाद आखिरी ओवर में आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी रोहित की टीम, जानें क्यों भारत का पलड़ा है भारी

T20 World Cup: ओपनिंग पोजीशन नहीं छोड़ना चाहते बाबर?अकरम ने बताया किस नंबर पर करनी चाहिए बैटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
LIVE: टी-ब्रेक तक भारत ने बनाए 197/1, शतक के करीब पडिक्कल
LIVE: टी-ब्रेक तक भारत ने बनाए 197/1, शतक के करीब पडिक्कल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget