एक्सप्लोरर

19 गेंदों में हैट्रिक के साथ 6 विकेट, इंग्लैंड में इस प्लेयर ने कैसे बरपाया कहर, आप भी देखें

T20 Blast 2025: इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 ब्लास्ट लीग में पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहर बरपाया. उन्होंने बर्मिंघम बियर्स के लिए खेलते हुए एक मैच में हैट्रिक ली, इस मैच में उन्होंने कुल 6 विकेट चटकाए.

Hasan Ali in T20 Blast 2025: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली इस समय इंग्लैंड में छाए हुए हैं. उन्होंने टी20 ब्लास्ट लीग में वॉरविकशायर के लिए खेलते हुए एक मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा. डर्बीशायर के खिलाफ हुए इस मुकाबले में उन्होंने 19 गेंदों के स्पेल में कुल 6 विकेट चटकाए. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलु टी20 सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट चटकाए थे. 3 मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए थे, अब वह इंग्लैंड में कहर बरपा रहे हैं.

हसन अली ने ली हैट्रिक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली टी20 ब्लास्ट लीग में वॉरविकशायर के लिए खेल रहे हैं. डर्बीशायर के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 19 गेंदों के स्पेल में कुल 6 विकेट हासिल किए, इसमें हैट्रिक भी शामिल रही. इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई. 

हैट्रिक का पहला विकेट उन्होंने रॉस व्हाइटली के रूप में लिया, जो अर्धशतक लगा चुके थे. इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर एलेक्स थॉम्सन और फिर हैट्रिक के रूप में  बेन एच्सन का विकेट चटकाया. पारी के आखिरी 5 विकेट हसन अली ने ही लिए, उन्होंने 3.1 ओवरों में 23 रन देकर 6 विकेट हासिल किए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vitality Blast (@vitalityblast)

T20 Blast 2025: मैच में क्या हुआ

वॉरविकशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे. टॉम लैथम ने सबसे अधिक 58 रन बनाए. एलेक्स डेविस ने 49 और मोईन अली ने नाबाद 33 रन बनाए. डर्बीशायर के लिए पेट ब्राउन ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए डर्बीशायर की शुरुआत ही अच्छी नहीं हुई थी. टीम का चौथा विकेट 28 के स्कोर पर गिर गया था. हालांकि मिडिल ओवरों में कप्तान वेन मैडसेन (46) और रॉस व्हाइटले (50) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन ये काफी नहीं थी. पूरी टीम 141 रनों पर ढेर हो गई और वॉरविकशायर ने 58 रनों से इस मैच को जीत लिया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget