एक्सप्लोरर

T20 लीग: पंत का जलवा बरकरार, तमिलनाडु पर दिल्ली की आसान जीत

आईपीएल से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं. सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बार फिर उनकी तूफानी पारी देखने को मिली.

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट: आईपीएल से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं. सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बार फिर उनकी तूफानी पारी देखने को मिली. पंत की इस पारी की बदौलत दिल्ली ने सुपरलीग ग्रुप मुकाबले में तमिलनाडु को 28 गेंद पहले 8 विकेट से हरा दिया.

पंत के साथ तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने भी जीत में शानदार भूमिका निभाई. दिल्ली ने टॉस जीतकर तमिलनाडु को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा. लेकिन टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हो गए. कप्तान विजय शंकर (नाबाद 57) और बाबा अपराजित (45) ने चौथे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर टीम को 145 तक पहुंचाया. खेजरोलिया ने 26 रन देकर तमिलनाडु के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

प्रचंड फॉर्म में चल रहे पंत के आगे ये स्कोर बौना साबित हुई. उन्होंने 33 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए. पंत के आउट होने के बाद नितीश राणा ने केवल 14 गेंदों पर तीन छक्कों और इतने ही चौकों से नाबाद 34 रन बना कर दिल्ली को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी.

पंत ने गौतम गंभीर (21) के साथ पहले विकेट के लिए 43 और ध्रुव शोरे (नाबाद 28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 64 रन की दो उपयोगी साझेदारियां भी की.

आपको बता दें कि इसी टूर्नामेंट में पंत ने 32 गेंद पर शतक लगाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने MI के प्लान को बताया गलत!, रोहित शर्मा पर जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
इरफान पठान ने MI के प्लान को बताया गलत!, रोहित शर्मा पर जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?
रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?
KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? कोच अभिषेक नायर ने रिप्लेसमेंट पर किया बड़ा खुलासा
KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? कोच अभिषेक नायर ने रिप्लेसमेंट पर किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
UP Board का बड़ा धमाका, अब रटकर नहीं पास होंगे छात्र, हिंदी सिलेबस में होगा क्रिएटिव बदलाव!
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
Embed widget