एक्सप्लोरर

New Year 2023: गणेश जी का आशीर्वाद लेकर सूर्यकुमार यादव ने किया 2023 का वेलकम, दर्शन के लिए पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर 

New Year 2023: सूर्यकुमार यादव ने 2023 की शुरुआत बड़े ही अलग अंदाज़ में की. वो साल के पहले ही दिन गणेश जी का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक पहुंचे.

New Year 2023: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 2023 का आगाज़ बड़े ही अलग अंदाज़ में किया. सूर्या साल के पहले दिन गणेश जी का अशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी. अपनी इस स्टोरी में सूर्या पीले कलर के कुर्ते के साथ माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं. उन्होंने फोटो में सिद्धिविनायक मंदिर के लोकेशन को जोड़ा. इसके अलावा उन्होंने अपने स्टोर में ‘फीलिंग ब्लेस्ड’ लिखा.

2022 में शानदार लय में दिखे सूर्या

सूर्यकुमार यादव 2022 में शानदार लय में दिखाई दिए. टी20 इंटरनेशनल में उनकी बादशाहत कायम रही. 2022 में ही सूर्या टी20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज़ बने. उन्होंने पिछले साल कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 46.56 की औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाए. सूर्या 2022 में टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने. इस दौरान उन्होंने कुल 68 छक्के जड़े. उन्होंने इन छक्कों की बदौलत उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े. 


New Year 2023: गणेश जी का आशीर्वाद लेकर सूर्यकुमार यादव ने किया 2023 का वेलकम, दर्शन के लिए पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर 

टीम इंडिया के बने उपकप्तान

सूर्या को इस साल श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया. 3 जनवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज़ के लिए हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई. सूर्या ने बताया कि उनके कप्तान बनने की जानकारी उनके पिता ने उन्हें दी थी. 

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सूर्या ने बताया, “मेरे पिता ने मुझे भारतीय टीम की स्क्वाड फॉरवर्ड की, क्योंकि वो हमेशा सोशल मीडिया पर रहते हैं. इसके बाद हमने एक दूसरे से बात की. उन्होंने मुझे एक छोटा सा मैसेज भी भेजा: ‘कोई दवाब नहीं लेना है और अपनी बल्लेबाज़ का आनंद लेना.’”

ये भी पढ़ें...

Sports Calendar 2023: नए साल में क्रिकेट और हॉकी के अलावा इन खेलों में चैंपियन बन सकती है टीम इंडिया, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
Embed widget