एक्सप्लोरर

IND vs SA: 3 दिन पहले तिलक वर्मा की डिमांड फिर ठोक दिया शतक, कप्तान सूर्यकुमार ने खोला राज

Tilak Varma Century: भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा ने 107 रन की शतकीय पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Suryakumar yadav on Tilak Varma Century: भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया है. टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद 107 रन की पारी खेली. अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम के प्रदर्शन को सराहने के साथ-साथ तिलक वर्मा की शतकीय पारी का राज भी खोल दिया है. सूर्या ने बताया है कि कैसे तिलक ने उनसे नंबर-3 पर बैटिंग करने का आग्रह किया था.

तिलक वर्मा को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में खुलासा करके बताया, "गकबेर्हा में हुए दूसरे टी20 मैच के बाद तिलक मेरे कमरे में आए और कहा, 'मुझे नंबर-3 पर मौका दीजिए, मैं अच्छा करना चाहता हूं.' मैंने जवाब में कहा कि जाओ और खुद को साबित करो. उन्होंने जिस काम के लिए पूछा, उस पर खरे भी उतरे हैं. मैं तिलक और उनके परिवार के लिए खुश हूं."

एक साल के संघर्ष बाद आया शतक

तिलक वर्मा अब तक भारत के लिए 19 टी20 मैचों में 496 रन बना चुके हैं. उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतकीय पारी भी हैं. मगर ये गौर करने वाली बात है कि तिलक पिछले साल अक्टूबर के बाद आठ पारियों में बैटिंग कर चुके थे, लेकिन उनके बल्ले से शतक तो दूर एक फिफ्टी भी नहीं निकल पा रही थी. उन्होंने अक्टूबर 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाया था. उसके बाद पहली बार तिलक ने 50 रन का आंकड़ा पार किया है, केवल 50 ही नहीं बल्कि अपने करियर का पहला टी20 शतक भी ठोक डाला है.

अब सीरीज नहीं हार सकता भारत

तीसरे मैच को जीतने के बाद अब टीम इंडिया चार मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. पहला मुकाबला भारत ने 61 रनों से जीता था, वहीं दूसरी भिड़ंत में टीम इंडिया को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब तिलक वर्मा के शतक, अभिषेक शर्मा की फिफ्टी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने में सफल रहा है. चूंकि सीरीज चार मैचों की है, इसलिए अब ज्यादा से ज्यादा सीरीज ड्रॉ हो सकती है लेकिन भारत हार नहीं सकता.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में 11 रनों से हराया, तिलक का दमदार शतक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget