एक्सप्लोरर

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में 11 रनों से हराया, तिलक का दमदार शतक

IND vs SA 3rd T20: साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य था, लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर महज 208 रन बना सकी. इस तरह भारत को 11 रनों से जीत मिली.

IND vs SA Match Report: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर महज 208 रन बना सकी. इस तरह सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 11 रनों से जीत दर्ज की. वहीं, इस जीत के बाद भारतीय टीम 4 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है.

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 17 गेंदों पर 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया.

मार्को जानसेन और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी

भारत के 219 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को पहला झटका 27 रनों के स्कोर पर लगा. साउथ अफ्रीकी ओपनर रयॉन रिकलटन 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवैलियन लौटे. वहीं, रीजा हेनरिक्स ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए. साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने 18 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली. ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए. हेनरिक क्लासेन को अर्शदीप सिंह ने आउट किया.

ऐसा रहा भारतीय गेंदबाजों का हाल

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. वरूण चक्रवर्थी को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. तिलक वर्मा 56 गेंदों पर 107 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े. भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों पर 50 रन बनाए.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगी साउथ अफ्रीका, रमनदीप सिंह कर रहे डेब्यू', ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या IPL 2026 से बाहर हो गए एमएस धोनी, CSK ने क्यों नहीं दिया एक भी मौका? यहां जानें
क्या IPL 2026 से बाहर हो गए एमएस धोनी, CSK ने क्यों नहीं दिया एक भी मौका? यहां जानें
SRH के लिए खुशखबरी, पैट कमिंस करेंगे IPL में धमाकेदार रिटर्न; जानें वापसी की तारीख
SRH के लिए खुशखबरी, पैट कमिंस करेंगे IPL में धमाकेदार रिटर्न; जानें वापसी की तारीख
सूर्यकुमार यादव पर लटकी तलवार, कप्तानी छिनने के साथ टीम इंडिया से होंगे बाहर?
सूर्या पर लटकी तलवार, कप्तानी छिनने के साथ टीम इंडिया से होंगे बाहर?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने संजू सैमसन को दिया खास सम्मान, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने संजू सैमसन को दिया खास सम्मान, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
सम्राट चौधरी के CM चुने जाने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'PM मोदी ऐसे ही निर्णयों के लिए आप...'
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, ऐसे ही नहीं बीजेपी ने लगाया दांव, इसके पीछे ये है 3 फैक्टर
बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, ऐसे ही नहीं बीजेपी ने लगाया दांव, इसके पीछे ये है 3 फैक्टर
दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक दहिया, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले, देखें Inside Video
दिव्यांका की गोदभराई में पैसे का बैग लेकर भागे विवेक, जमाई को रोते देख सासू मां ने लगाया गले
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश को मिला राहुल का साथ, पुलिस बोली- सब सामान्य
LIVE: नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश को मिला राहुल का साथ, पुलिस बोली- सब सामान्य
Hormuz Blockade: ‘जंगलराज नहीं चलेगा’, चीनी राष्ट्रपति की US को खरी-खरी! होर्मुज में नाकेबंदी को कहा गैर-जिम्मेदाराना कदम
‘जंगलराज नहीं चलेगा’, चीनी राष्ट्रपति की US को खरी-खरी! होर्मुज में नाकेबंदी को कहा गैर-जिम्मेदाराना कदम
IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल, यहां देखें वीडियो 
IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए यशस्वी जायसवाल, देखें वीडियो
MP Board 10th Result 2026 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
MP Board 10th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड कल इस समय जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
Embed widget