एक्सप्लोरर

'गौतम गंभीर ने...' फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे

Suryakumar yadav Press Conference: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलने से पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गौतम गंभीर पर बड़ा बयान दिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. यह खिताबी भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. फाइनल से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि कोच गौतम गंभीर को अगर अनुमति मिलती तो वो खुद फाइनल मैच खेलने मैदान में उतर जाते. आपको बता दें कि गंभीर 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे और फाइनल में उन्होंने 75 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी.

फाइनल मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "अगर चीजें गौतम गंभीर के नियंत्रण में होतीं तो वो पैड पहन कर बल्लेबाजी करने आ जाते. वो इस तरह की परिस्थितियों में खेले हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप जीते हैं."

सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि बल्लेबाजी में खिलाड़ी अपने सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने यह भी बताया कि गंभीर ने टीम के अंदर ऐसा वातावरण तैयार किया है कि खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान ना देकर टीम की सफलता पर ध्यान लगाएं.

फाइनल में भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी, जो दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर आ रही है. चूंकि अफ्रीका पूरे वर्ल्ड कप में कोई भी मैच नहीं हारी थी, ऐसे में न्यूजीलैंड की उस पर 9 विकेट की एकतरफा जीत चौंकाने वाली रही. जाहिर है, कीवी टीम एक और बड़ी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी.

गौतम गंभीर ने जीते हैं 2 वर्ल्ड कप

गौतम गंभीर ने अपने करियर में 2 वर्ल्ड कप जीते हैं. वो 2007 की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. वो 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का भी हिस्सा रहे. इस बार श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 97 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup Prize Money: टीम इंडिया को फाइनल जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलेगी? उपविजेता पर भी बरसेगा पैसा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल ड्रीम के बारे में बताया, कहा - क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है
वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल ड्रीम के बारे में बताया, कहा - क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
Advertisement

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget