एक्सप्लोरर

IND vs BAN: दूसरे टी20 में सूर्यकुमार ने हार्दिक पांड्या से नहीं करवाई गेंदबाजी, फैंस का फूटा गुस्सा; जमकर लगाई क्लास

IND vs BAN 2nd T20: भारत-बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी ना करवाने के विषय ने विवाद खड़ा कर दिया है. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से फैंस भी काफी नाराज हैं.

Why Hardik Pandya did not bowl IND vs BAN 2nd T20: भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 86 रनों से हरा दिया है. भारतीय टीम ने नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और रिंकू सिंह की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पहले खेलते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 135 रन ही बना पाई. भारत ने सीरीज तो 2-0 से जीत ली है, लेकिन दूसरा मैच हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी ना दिए जाने के कारण चर्चा में आ गया है.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी के दौरान 7 बॉलर्स के हाथों में गेंद थमाई. नितीश रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव ने अपने-अपने स्पेल के 4 ओवर पूरे किए. अर्शदीप सिंह ने 3, वहीं अभिषेक शर्मा और रियान पराग ने दो-दो ओवर बॉलिंग की. वॉशिंग्टन सुंदर से भी एक ओवर करवाया गया. जब इतने सारे गेंदबाजों का इस्तेमाल हो ही रहा था तो टीम के मेन ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या को से बॉलिंग क्यों नहीं करवाई गई.

हार्दिक पांड्या के हाथों में गेंद ना थमाने के कारण टीम इंडिया के मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक फैन ने कहा कि जो ऑलराउंडर हर समय चर्चा में रहता है, उससे एक भी ओवर नहीं करवाया गया, वाह क्या बात है. दूसरी ओर किसी ने BCCI पर यह कहकर तंज कसा कि वह बोर्ड ही था जिसने गेंदबाजी स्किल्स को बेहतर करने के लिए हार्दिक को डोमेस्टिक क्रिकेट में भेजा था, लेकिन यहां उनके हाथ में गेंद तक नहीं थमाई गई.

हार्दिक अपने 103 मैचों के लंबे इंटरनेशनल टी20 करियर में 87 विकेट ले चुके हैं. वो बेहद अनुभवी गेंदबाज हैं और उनका विकल्प खुला होने के बावजूद उनके हाथ में गेंद नहीं थमाई गई. खैर इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि मैनेजमेंट एक नई टीम बनाने का प्रयास कर रहा है, इसलिए जब मैच लगभग भारत की झोली में आ चुका था तब हार्दिक की तरफ जाने के बजाय कप्तान ने युवा और नए गेंदबाजों से अधिक बॉलिंग करवाई.

यह भी पढ़ें:

India vs Sri Lanka Women: भारत ने श्रीलंका से लिया एशिया कप फाइनल की हार का बदला, धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget