एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से हैरान थे अश्विन

भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि वह सबीना पार्क की इस नम पिच पर वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से काफी हैरान थे

वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से हैरान थे अश्विन

जमैका: भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि वह सबीना पार्क की इस नम पिच पर वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से काफी हैरान थे, हालांकि इसी पर उन्होंने शुरूआती दिन पांच विकेट चटकाये जिससे मेजबान टीम दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पहली पारी में महज 196 रन पर सिमट गयी.


अश्विन ने 52 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने नाबाद 75 रन बनाकर भारत को एक विकेट पर 126 रन बनाने में मदद की, जिससे भारत वेस्टइंडीज के पहली पारी के स्कोर से महज 70 रन दूर है.


अश्विन ने शुरूआती दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘मैं काफी हैरान था कि उन्होंने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जैसा कि विराट कोहली ने जिक्र किया था, इसमें थोड़ी नमी थी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘शायद मैंने भी पहले बल्लेबाजी की होती. लेकिन उनकी मजबूती को देखते हुए, मुझे लगा कि यह थोड़ा आश्चर्यजनक फैसला था. और फिर उन्होंने तेजी से तीन विकेट गंवा दिये. ’’ भारतीय तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के महज सात रन पर तीन विकेट झटक लिये थे लेकिन मालरेन सैमुअल्स और जर्मेन ब्लैकवुड ने अच्छी साझेदारी निभायी.


अश्विन ने लंच से पहले इस भागीदारी का अंत किया और फिर 34 टेस्ट में 18वीं बार पांच विकेट हासिल किये.


उन्होंने कहा, ‘‘ब्लैकवुड के जवाबी हमले से मैं सचमुच हैरान हो गया. इसने एक तरह से खेल में संतुलन ला दिया. और हमें मैच में वापसी के लिये दो बार साझेदारी तोड़नी पड़ी. ’’


अश्विन ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से ऐसा खेल है जिसमें अनुभवी टीम ज्यादा मौके हासिल कर रही है. थोड़े से अनुभव और सही समय पर वार करने से मैच करीबी हो सकता है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई यह सोचकर क्रिकेट खेलना शुरू करता कि एक दिन वह ऐसा कुछ हासिल करे जो किसी ने नहीं किया हो. मैं अपने कैरियर के ऐसे चरण में पहुंचकर खुश हूं जिसमें मैं उन खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर हूं जो यह खेल खेल चुके हैं. ’’ अश्विन ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लगता है लेकिन एक चीज यही है कि आप जहां भी हो, वहीं से सुधार करने की लगातार कोशिश करते हो. मुझे लगता है कि बदलाव काफी अहम हैं. यह अच्छा है लेकिन कल अलग दिन होगा और आपको सुधार करते रहना होगा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget