एक्सप्लोरर

RCB vs SRH: गेंदबाजों ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को दिलाई जीत, बैंगलोर को चार रन से हराया

Bangalore vs Hyderabad: हैदराबाद की इस जीत में उसके सभी गेंदबाजों का योगदान रहा. हालांकि, भुवनेश्वर कुमार सबसे किफायती रहे. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 25 रन दिए और एक विकेट लिया.

Bangalore vs Hyderabad: गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर को चार रन से हरा दिया. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी. हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जेसन होल्डर, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कोहली (5), डेनियल क्रिस्टियन (1) और श्रीकर भरत (12) के विकेट महज 38 रन पर ही गंवा दिए. इसके बाद देवदत्त पडिकल और ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की. 

हालांकि, मैक्सवेल 25 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके कुछ देर बाद राशिद ने पडिकल को आउट कर आरसीबी को पांचवां झटका दिया. पडिकल ने 52 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 41 रन बनाए, और फिर शाहबाज अहमद (14) भी छठे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौट गए. 

आरसीबी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम आठ रन ही बना सकी. आरसीबी की पारी में एबी डिविलियर्स 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे नाबाद 19 और जॉर्ज गार्टन दो रन बनाकर नाबाद रहे. 

इससे पहले हैदराबाद की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए अभिषेक शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गए. जेसन रॉय ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की. दोनों ही बल्लेबाज फॉर्म में लग रहे थे और हैदराबाद की पारी को बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे थे. इस बढ़ती साझेदारी को हर्षल पटेल ने विलियमसन को आउट कर तोड़ा. 

विलियमसन ने 29 गेंदो में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए प्रियम गर्ग पर वह ज्यादा देर नहीं टिक सके और 11 गेंदों में एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए. एक ओर से रॉय टीम की पारी को बढ़ा रहे थे और उनका साथ देने आए अब्दुल समद. रॉय अपने अर्धशतक के करीब थे कि क्रिस्टियन ने आउट कर उन्हें पवेलियन भेजा. रॉय ने 38 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 44 रन बानाए. इसके तुरंत बाद ही समद भी आउट हो गए और हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई. इसके बाद विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (10) और जेसन होल्डर (16) रन बनाकर आउट हुए जबकि राशिद सात रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की ओर से हर्षल ने तीन, क्रिस्टियन ने दो जबकि जॉर्ज गार्टन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget