एक्सप्लोरर

Bhuvneshwar Kumar: 3 मैच...18 गेंद... 49 रन, भुवनेश्वर के इस आंकड़े पर गावस्कर ने टीम इंडिया को किया अलर्ट

IND vs AUS: मोहाली में मंगलवार को खेले गए T20I में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 209 रन का विशाल लक्ष्य हासिल किया. इसके बाद डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजी की खूब आलोचना हो रही है.

Sunil Gavaskar on Bhuvneshwar Kumar: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना ​​है कि अगले महीने शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का डेथ ओवर्स में खराब प्रदर्शन भारत के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है. गौरतलब है कि भुवनेश्वर ने पिछले कुछ मैच में डेथ ओवरों में काफी रन लुटाए हैं. मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में भी उन्होंने 19वें ओवर में 16 रन खर्च किए. इस महंगे ओवर ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी मदद की.

गावस्कर ने 'स्पोर्ट्स टुडे' के साथ बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि दूसरी पारी में बहुत ज्यादा ओस थी. हमने फील्डर्स या गेंदबाजों को अपनी उंगलियों को सुखाने के लिए तौलिये का उपयोग करते नहीं देखा. यह कोई बहाना नहीं है. साफ बात है कि हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. खासकर 19वां ओवर, वास्तविक चिंता का विषय है.' 

डेथ ओवर्स में भुवी की खराब गेंदबाजी
सुनील गावस्कर ने कहा, 'भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर गेंदबाज को जब भी गेंद दी जा रही है तो वह हर बार खूब रन लुटा रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान, श्रीलंका और अब आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच में 19वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए 18 गेंद में 49 रन दिए हैं. यह लगभग तीन रन प्रति गेंद का औसत है. उनके जैसे अनुभव और क्षमता वाले गेंदबाज के साथ आप उम्मीद करते हैं कि वह उन 18 गेंद में केवल 35 से 36 रन देते.'

बुमराह की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी
भारतीय टीम के अच्छे स्कोर का बचाव करने में असफल रहने पर भी सुनील गावस्कर ने चिंता जताई हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह की वापसी से गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी. बता दें कि बुमराह इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ही बाहर हैं. पीठ की चोट के चलते उन्हें एशिया कप स्क्वाड में भी शामिल नहीं किया गया था.

गावस्कर ने कहा, 'हमने पिछले कुछ सालों में देखा है कि यह (स्कोर डिफेंड न कर पाना) उन क्षेत्रों में से एक रहा है जहां भारत को नुकसान झेलना पड़ा है. कई मौकों पर टीम अच्छे स्कोर का बचाव नहीं कर पाई है. हो सकता है कि जब बुमराह आए तो यह पूरी तरह से अलग स्थिति हो क्योंकि वह टॉप ऑर्डर के विकेट निकाल लेते हैं.'

यह भी पढ़ें...

SA20 League Auction: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली, दक्षिण अफ्रीका के दोनों कप्तान नहीं बिके; ये रहे सबसे महंगे 10 खिलाड़ी

New Cricket Rules: पेनल्टी रन से लेकर डेड बॉल तक, एक अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget