एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: 'केएल राहुल की मदद के लिए मेंटल कन्डिशनिंग कोच को आगे आना चाहिए' पूर्व भारतीय दिग्गज का बयान

KL Rahul: पूर्व भारतीय दिग्गज का मानना है कि खराब फॉर्म से गुजर रहे टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल की मदद के लिए मेंटल कन्डिशनिंग कोच पैडी ऑप्टन को आगे आना चाहिए.

Sunil Gavaskar On KL Rahul: टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) का खराब फॉर्म जारी है. T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में केएल राहुल का लगातार फ्लॉप होना भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी केएल राहुल फ्लॉप रहे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में केएल राहुल 14 गेंदों पर 9 रन बनाकर चलते बने. इस तरह केएल राहुल ने पिछली 3 पारियों में 4,9 और 9 रन बनाए हैं. अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने केएल राहुल पर बड़ा बयान दिया है.

'मेंटल कन्डिशनिंग कोच पैडी ऑप्टन को आगे आना चाहिए'

दरअसल, सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम के मेंटल कन्डिशनिंग कोच पैडी ऑप्टन को आगे आना चाहिए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर के मुताबिक, मेंटल कन्डिशनिंग कोच पैडी ऑप्टन ओपनर केएल राहुल की मदद कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास मानसिक कंडीशनिंग कोच के रूप में पैडी ऑप्टन है, लेकिन पैडी ऑप्टन ने अब तक केएल राहुल के पर काम नहीं किया है. सुनील गावस्कर कहते हैं कि मानसिक कंडीशनिंग कोच के तौर पर पैडी ऑप्टन ओपनर केएल राहुल की गलतियां बता सकते हैं. केएल राहुल के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए मानसिक कंडीशनिंग कोच को बात करने की जरूरत है.

'केएल राहुल प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन...'

सुनील गावस्कर कहते हैं कि केएल राहुल प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, वह आसानी से बड़ा स्कोर बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि सुपर-12 राउंड में टीम इंडिया को 5 मैच खेलने हैं, जिसमें 3 खेल चुकी है. केएल राहुल के अलावा ओपनर के तौर पर कोई विकल्प नहीं है. इस वजह से केएल राहुल के साथ धैर्य दिखाने की जरूरत है. भारतीय टीम मैनेजमेंट को केएल राहुल पर भरोसा करना होगा. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा कि केएल राहुल जब फॉर्म में होते हैं तो वह क्या कर सकते हैं, इससे हम वाकिफ है, लेकिन इस वक्त मुझे लगता है कि केएल राहुल को किसी से बात करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कोहली-रोहित को मिल सकता है आराम, जानिए सीरीज का पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget