एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: 'भारतीय टीम में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं जिसकी...' बुमराह के बाहर होने पर सुनील गावस्कर का बयान

Jasprit Bumrah: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने को टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका बताया है.

Sunil Gavaskar on Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर हो चुके हैं. BCCI ने सोमवार रात को यह एलान किया. पीठ की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण बुमराह को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स बुमराह के बाहर होने की खबर को टीम इंडिया के लिए एक बड़ा नुकसान करार दे रहे हैं. इस लिस्ट में महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का नाम भी शामिल है. गावस्कर ने कहा है कि भारत को बुमराह की बहुत कमी खलेगी. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में अन्य कोई गेंदबाज नहीं जिसकी इतनी कमी खले.

'मिड-डे' के लिए अपने कॉलम में गावस्कर लिखते हैं, 'वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी टीम इंडिया को निश्चित तौर पर नुकसान पहुंचाएगी. मैं सभी गेंदबाजों का सम्मान करता हूं लेकिन यह कहूंगा कि टीम इंडिया में अन्य कोई गेंदबाज नहीं, जिसकी कमी इतनी खले.'

गावस्कर लिखते हैं, 'हमने हाल ही में देखा कि जिन दो मैचों में बुमराह खेले थे तो किस तरह अन्य गेंदबाजों को भी सपोर्ट मिला था. यह बात साफ है कि उनकी गैर मौजूदगी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की संभावनाओं के लिए एक बड़ा झटका है. वैसे तिरुवनंतपुरम में दीपक चाहर और अर्शदीप ने जिस तरह परिस्थितियों को भरपूर फायदा उठाते हुए गेंदबाजी की थी, तो एक उम्मीद जरूर है कि थोड़ी किस्मत के साथ वह उस जगह को भर सकते हैं जो बुमराह के न होने से खाली नजर आ रही है.' 

पावरप्ले और डेथ बॉलिंग में होगी दिक्कतें
जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त से टीम इंडिया के लीड गेंदबाज रहे हैं. उनके टीम में होने से पावरप्ले और डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलती है. अब जब टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह नहीं होंगे तो भारतीय टीम को इन अहम ओवर्स में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें...

Watch: आखिरी ओवर में फिफ्टी से एक रन दूर थे कोहली, स्ट्राइक देना चाहते थे कार्तिक और फिर...

Team India's Death Bowling: 19वां ओवर बना सबसे बड़ी मुसीबत, 6 मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने लुटा दिए 110 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget