एक्सप्लोरर

Team India's Death Bowling: 19वां ओवर बना सबसे बड़ी मुसीबत, 6 मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने लुटा दिए 110 रन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टी20 में भी भारतीय गेंदबाज को 19वें ओवर में 26 रन पड़े. पिछले कुछ मैचों से टीम इंडिया के गेंदबाज 19वें ओवर में हर बार इसी तरह खराब गेंदबाजी कर रहे हैं.

Indian Bowlers in 19th Over: भारतीय टीम (Team India) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त जरूर बना ली है लेकिन उसकी सबसे बड़ी मुसीबत जस की तस है. आखिरी ओवर्स (Death Overs) में खराब गेंदबाजी भारत की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है. रविवार को गुवाहाटी में हुए टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम को आखिरी ओवर्स में खूब रन पड़े. पिछले कुछ मैचों से यह सिलसिला बादस्तूर जारी है. खासकर 19वें ओवर में भारतीय गेंदबाज जमकर पिट रहे हैं. पिछले 8 में से 6 मैचों के 19वें ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने 36 गेंद पर 110 रन लुटाए हैं.

गुवाहाटी में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अर्शदीप सिंह को 19वें ओवर में 26 रन पड़े. टारगेट बड़ा होने के कारण भारतीय टीम ने मैच तो बचा लिया लेकिन अगर स्कोर थोड़ा भी कम होता तो यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट हो सकता था. 237 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भारत यह मैच महज 16 रन से जीत सका.

इससे पहले तिरुवनंतपुरम में हुए टी20 मुकाबले में भी अर्शदीप सिहं ने 19वें ओवर में प्रोटियाज टीम के खिलाफ 17 रन लुटाए थे. हालांकि इस ओवर के अलावा भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की थी और प्रोटियाज टीम को 106 रन पर ही रोक दिया था. भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 19वें ओवर में हुई जमकर धुनाई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी के कारण ही गंवाया था. मोहाली में हुए उस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 16 रन खर्च कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के नजदीक पहुंचा दिया था. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता था. सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी 19वें ओवर में भारतीय गेंदबाज पिट गए. यहां जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में 18 रन लुटाए. 

एशिया कप में बाहर होने का कारण भी 19वें ओवर ही रहे
एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच जीतने के लिए 12 गेंद पर 26 रन की दरकार थी. यहां भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन लुटाकर पाक टीम की जीत आसान कर दी. इसके बाद अगले ही मैच में श्रीलंका को 12 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी. यहां भी भूवी ने 19वें ओवर में 14 रन देकर श्रीलंका की राह भी आसान कर दी. यह दोनों मैच गंवाने के बाद भारत को एशिया कप से बाहर होना पड़ा था.

यह भी पढ़ें...

Photos: फुटबॉल...फैंस...दंगा...और 170 से ज्यादा मौत, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया में हुए फुटबॉल मैच के दिल दहला देने वाले दृश्य

PCB: 'अल्लाह जानें टीम सिलेक्ट कौन करता है?' पूर्व पाक क्रिकेटर ने अपने क्रिकेट बोर्ड पर ही उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget