एक्सप्लोरर

एसीए ने की वार्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट से बैन हटाने की अपील

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इसी साल हुए टेस्ट मैच में वार्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट पर बॉल टेम्परिंग के कारण बैन लगा दिया गया था.

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने एक बार फिर से स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे बैन को हटाने की अपील की है. एसीए ने हाल ही में बॉल टेम्परिंग मामले की रिपोर्ट में टीम की जीतने की संस्कृति को इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों पर लगे बैन को हटा देना चाहिए.

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इसी साल हुए टेस्ट मैच में इन तीनों खिलाड़ियों को बॉल टेम्परिंग के कारण बैन लगा दिया गया था. वार्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का बैन लगा था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था.

इस विवाद को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टीम में हर हाल में जीत की संस्कृति के कारण खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया.

एसीए के अध्यक्ष ग्रेग डायेर ने कहा, "समिति की समीक्षा में पता चल चुका है कि जो कुछ भी साउथ अफ्रीका में हुआ उसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. हां यहां गलती व्यक्तिगत है लेकिन अब सबूत हैं और साथ ही सिस्टम के विफल होने का भी पता एक स्वतंत्र जांच से चल गया है. यह काफी अहम है."

उन्होंने कहा, "इस जानकारी से, व्यवहारिक बुद्धि, शालीनता, आधारभूत पारदर्शिता और नैसर्गिक न्याय के आधार पर सजा को कम कर देना चाहिए. खिलाड़ियों ने पहले से ही अपना समय खेल में गंवा दिया है. उन्होंने जनता के सामने शर्मिदगी झेली है और साथ ही बड़ी वित्तीय मुसीबत का सामना किया है."

उन्होंने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को मेरा साफ संदेश है. इन तीनों खिलाड़ियों को काफी सजा मिल चुकी है इसलिए इन्हें खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए. मैं कहना चाहता हूं कि एसीए इनके ऊपर लगे बैन को खत्म करने को लेकर मुखर है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget