एक्सप्लोरर

कोहनी में चोट की वजह से पीएसएल से बाहर हो सकते हैं स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ कोहनी में चोट की वजह से बांग्लादेश प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं.

बॉल टेंपरिंग मामले में बैन ऑस्ट्रेलिया के पुर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का कोहनी में चोट लगने के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना भी संदिग्ध है. स्मिथ ने पीएसएल के छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स से यूएई में खेले जाने वाले मैचों के लिए करार किया है लेकिन चोट के बाद उन्हे छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गयी है.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियन्स की ओर से खेलते हुए वह अपनी कोहनी को चोटिल कर बैठे. स्मिथ को कोहनी की सर्जरी की सलाह दी गयी है.

स्मिथ की चोट अगर अधिक गंभीर हुई तो वह आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं. स्मिथ का बैन इसी साल मार्च में खत्म हो जाएगा. वहीं मार्च में 29 तारीख से आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होनी है.

स्मिथ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलते हैं. पिछले साल बैन की वजह से स्मिथ आईपीएल में भी नहीं खेल पाए थे.

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल मार्च में स्मिथ को बॉल टेंपरिंग का दोषी पाया गया था. स्मिथ के साथ ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी एक साल के लिए बैन किया है.

स्मिथ और वॉर्नर के अलावा युवा खिलाड़ी कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का लगा था जो इस महीने खत्म हो गया है. बैनक्राफ्ट इस समय ऑस्ट्रेलिया के बहुचर्चित बिग बैश लीग में खेल रहे हैं.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
तीसरे T20 के लिए इंदौर पहुंची भारत-वेस्टइंडीज टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
तीसरे T20 के लिए इंदौर पहुंची भारत-वेस्टइंडीज टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget