एक्सप्लोरर

IPL 2023: क्या इस सीजन बॉलिंग नहीं कर पाएंगे बेन स्टोक्स? जानें CSK कोच ने क्या दिया जवाब

Stephen Fleming on Ben Stokes: बेन स्टोक्स फिलहाल बॉलिंग के लिए पूरी तरह फिट नहीं है. CSK कोच फ्लेमिंग को उम्मीद हैं कि वह इस सीजन की बाद वाली स्टेज में बॉलिंग कर पाएंगे.

Ben Stokes Role in CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इस बार मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था. लेकिन IPL 2023 के ओपनिंग मैच में वह केवल बल्लेबाजी कर पाए. पांचवें गेंदबाज की कमी खलने के बावजूद कप्तान धोनी ने स्टोक्स को गेंद नहीं थमाई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि स्टोक्स फिलहाल गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट नहीं है. मैच के बाद जब CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने विस्तार से जवाब दिया.

फ्लेमिंग ने कहा, 'स्टोक्स को आखिरी टेस्ट मैच और फिर IPL के लिए भारत आने के बीच पर्याप्त वक्त मिला और इस दौरान उन्होंने अपने घुटने की चोट का ट्रिटमेंट कराया. हम चाहते हैं कि बेन ही इस पर सही फैसला लें और जब वह बॉलिंग के लिए 100% फिट हो जाए तभी गेंदबाजी करें.'

'अभी वह उस लेवल पर नहीं'
फ्लेमिंग ने कहा, 'वह अभी उस (गेंदबाजी) फिटनेस लेवल पर नहीं हैं. अभी वह गेंदबाजी में अच्छी लय में भी नहीं हैं. हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं और वह अच्छी प्रोग्रेस कर रहे हैं. उन्होंने अभी तक जो कुछ किया है, उससे हम बहुत संतुष्ट हैं और मुझे लगता है कि वह भी अपनी कोशिशों और प्रोग्रेस को लेकर काफी सकारात्मक महसूस कर रहे होंगे.' फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि जब वह गेंदबाजी करना शुरू करेंगे तो यह उनकी टीम के लिए अतिरिक्त योगदान की तरह होगा.

बल्लेबाजी में भी थोड़े बेरंग नजर आ रहे हैं स्टोक्स
IPL 2023 के ओपनिंग मैच में बेन स्टोक्स 6 गेंद पर मात्र 7 रन बना पाए थे. फिलहाल वह बल्लेबाजी में भी अच्छी लय में नहीं हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के लिए मैच जिताऊ पारी जरूर खेली थी लेकिन उस मुकाबले के अलावा वह पूरे टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास रंग नहीं बिखेर पाए थे.

यह भी पढ़ें...

WC 2023: वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत में नहीं खेलने की अफवाहों पर PCB चेयरमैन की सफाई, बोले- 'ऐसा कोई इरादा जाहिर नहीं किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget