एक्सप्लोरर

ENG vs SL: ड्रेसिंग रूम में लगी आग! तनावपूर्ण माहौल में श्रीलंकाई टीम को निकाला गया; जाने पूरा मामला

ENG vs SL: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 21 अगस्त को शुरू हो रही है. दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं.

ENG vs SL Fire Alarm: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत अभी हुई भी नहीं थी, लेकिन यह सीरीज उससे पहले ही चर्चाओं में घिर गई है. दरअसल इस सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त को ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही अभ्यास सत्र के दौरान एक अजीब घटना घटित हुई है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार ड्रेसिंग रूम में फायर अलार्म बजने के कारण श्रीलंकाई टीम को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाल दिया गया था.

फायर अलार्म तब बजता है जब आसपास आग लगी हो. अच्छी बात ये रही कि श्रीलंकाई टीम के ड्रेसिंग रूम में आग लगने की खबर झूठ निकली. हालांकि 15 मिनट बाद ही टीम दोबारा ड्रेसिंग रूम में लौट आई, लेकिन अलार्म बजने से तनाव का माहौल पैदा हो गया था.

श्रीलंका के पास सुनहरा मौका

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बेन स्टोक्स और जैक क्रॉली नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में मेहमान टीम के पास मौका है कि वो 2014 के बाद इंग्लैंड में खेलते हुए केवल दूसरी टेस्ट सीरीज दर्ज करे. 2014 में श्रीलंका ने इंग्लैंड टीम को 1-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी थी और इस समय धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में यह एशियाई टीम काफी बढ़िया लय में दिख रही है.

बता दें कि 21 अगस्त से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पूर्व श्रीलंका ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेला, जिसमें श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. उस हार का कारण बताते हुए कप्तान डी सिल्वा ने बताया कि उन्हें इंग्लैंड के माहौल में ढलने के लिए एक और अभ्यास मैच चाहिए था, लेकिन उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया गया था. खैर अब 21 अगस्त से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आरंभ होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

यह क्रिकेटर दूसरी बार बनेगा पिता, वाइफ ने दी खुशखबरी तो बधाई देने वालों का लगा तांता

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget