एक्सप्लोरर

काउंटी क्रिकेट में कमाल, 50 रन ऑल आउट होने के बाद भी जीत गई पुजारा की टीम

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में रविवार का दिन बेहद रोमांचक रहा. यॉर्कशायर की टीम ने एसेक्स के खिलाफ 91 रनों की शानदार जीत दर्ज की. हालाकि यह जीत इतनी भी आसन नहीं थी और शायद ही किसी ने कल्पना की हो कि 50 रन पर ऑल आउट होने के बाद अंत में टीम जीत के साथ वापस जाएगी.

आपको बता दें कि भारत के टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा यॉर्कशायर से ही खेलते हैं. लेकिन इस सीजन में उनका बल्ला बेहद ही खामोश रहा है. भले ही पुजारा कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं हो लेकिन टीम अभी प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर है.

50 रन पर ऑलआउट हुई यॉर्कशायर

यॉर्कशायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो 19वें ओवर तक गलत ही साबित दिख रहा था. 18.4 ओवर में पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 50 रन थे. कप्तान गैरी बैलेंस(22) अकेले बल्लेबाज रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोए रूट भी शामिल हैं. 9 रन के साथ पुजारा दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे. पांच खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए. एसेक्स की ओर से सैमुअल कुक ने 28 रन देकर पांच विकेट लिए तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल ने 7 रन देकर ही चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

एसेक्स को 92 रनों की बढ़त

आमतौर पर 92 रनों की बढ़त टेस्ट क्रिकेट में काफी अहमियत रखती है वो भी तब जब सामने वाली टीम सिर्फ 50 रन पर ढेर हो गई हो. एसेक्स ने 50 के जवाब में 142 रन बनाए. जिसमें लॉरेंस ने सर्वाधिक 48 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिएस्टर कुक बिना रन बनाए पवेलियन लौटे. यॉर्कशायर की ओर से कोड,ब्रुक्स और टिम ब्रेसनन ने 3-3 विकेट लिए. यॉर्कशायर को वापसी करने के लिए अब दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करने थी. पहले दिन का खेल जब खत्म हुआ तो यॉर्कशायर ने दो विकेट खोकर 161 रन बना लिए थे. पहले दिन 353 रन बने जबकि कुल 22 विकेट गिरे.

ब्रुक ने खेली संकटमोचक पारी

मुकाबले में वापसी करने के लिए यॉर्कशायर को दूसरी पारी में बड़े स्कोर बनाने की जरूरत थी और इसकी जिम्मेदारी उठाई 19 साल के हैरी ब्रुक ने 124 रनों की शानदार पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो ने अर्द्धशतक लगाए तो पुजारा का बल्ला भी खामोशी से बाहर निकला और टीम के लिए जरूरी 41 रनों की पारी खेली. कुछ और छोटे बड़े स्कोर के साथ यॉर्कशायर ने दूसरी पारी में 329 रन बनाए और एसेक्स के सामने जीत के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा.

करियर बेस्ट के साथ टीम को दिलाई जीत

पहली पारी में एक विकेट लेने वाले स्टीवन पैटरसन ने दूसरी पारी में अपना करियर बेस्ट स्पेल के साथ यॉर्कशायर को शानदार जीत दिला दी. पैटरसन ने 18 ओवर में 40 रन देकर एसेक्स के 6 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की जबकि कोड ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ यॉर्कशायर ने इस मुकाबले को 91 रनों से जीत कर इतिहास रच दिया.

पिछले पचास साल में लोएस्ट पारी के साथ मैच जीतने वाली टीम

2014-15 में श्रीलंका की गाले क्रिकेट क्लब ने पहली पारी में 31 पर ऑल आउट होने के बाद भी एयर फोर्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी. 2010 में डर्वीशायर ने ग्लोसेस्टरशायर के खिलाफ 44 रन पर आउट होने के बाद भी मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि अब यॉर्कशायर ने 50 रन पर पुलिंदा बंधने के बाद भी मुकाबला अपने नाम कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Live Score: शुभमन गिल ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी; मानव सुथार कर रहे हैं डेब्यू
Live: शुभमन गिल ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी; मानव सुथार कर रहे हैं डेब्यू
महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी
महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget