एक्सप्लोरर

Sourav Ganguly Security: सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर पश्विम बंगाल सरकार का अहम फैसला, उठाया गया बड़ा कदम

पश्विम बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर अहम फैसला लिया है. सौरव गांगुली के सुरक्षा कवर को अपग्रेड किया गया है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा को बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी में करने का फैसला किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

गांगुली को पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी और इसकी अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया. अधिकारी ने कहा, ''गांगुली को प्रदान की गई सुरक्षा की अवधि खत्म हो गई थी, इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार एक समीक्षा की गई और इसे बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी में करने का फैसला किया गया.''

अधिकारी ने कहा कि नई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार अब 8 से 10 पुलिसकर्मी पूर्व क्रिकेटर की सुरक्षा में रहेंगे. वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत गांगुली के सुरक्षा घेरे में विशेष शाखा से तीन पुलिसकर्मी और इतनी ही संख्या में सुरक्षाकर्मी उनके बेहाला स्थित निवास की सुरक्षा करते थे.

इन्हें भी मिली हुई है जेड श्रेणी की सुरक्षा

राज्य सचिवालय के प्रतिनिधि मंगलवार को गांगुली के बेहाला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार और स्थानीय थाने के अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारी ने कहा, ''गांगुली फिलहाल अपनी आईपीएल क्रिकेट टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं और 21 मई को कोलकाता लौटेंगे. उसी दिन से उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी.''

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस और तृणमूल कांग्रेस के सांसद तथा राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है, जबकि फरहाद हाकिम और मोलॉय घटक जैसे राज्य सरकार के मंत्रियों को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के साथ ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget