एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: क्या इस बार टीम इंडिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप? सौरव गांगुली ने दिया यह जवाब

Team India: पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल जैसे मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकते हैं.

Sourav Ganguly on Team India: टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) का अब तक का सफर अच्छा रहा है. भारतीय टीम ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं. सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में टीम इंडिया फिलहाल दूसरे पायदान पर है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना ज्यादा मुश्किल नजर नहीं आ रहा है. इस प्रदर्शन पर जब पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली से टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के आगे के सफर से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.

सौरव गांगुली ने कहा, 'भारत ने अब तक केवल एक मैच गंवाया है. यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल भी खेलेगी. पहले तो उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने दीजिए, उसके बाद उन्हें आखिरी दो मैच (सेमीफाइनल और फाइनल) खेलने होंगे और ये दो मैच किसी के भी पक्ष में जा सकते हैं.'

सौरव गांगुली ने यह बात बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) की सालाना आम बैठक (AGM) में कही. सोमवार को हुई इस बैठक में नए एडमिनिस्ट्रेशन को कार्यभार सौंपा गया. बता दें कि CAB की बागडोर अब सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष संभालेंगे. वह CAB के नए अध्यक्ष चुने गए हैं.

टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को रोमांचक शिकस्त दी. इसके बाद उसने नीदरलैंड्स को हराया. हालांकि तीसरे मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 133 रन बना पाई थी, हालांकि भारतीय गेंदबाज प्रोटियाज बल्लेबाजों को अच्छी टक्कर देते हुए आखिरी ओवर तक यह मैच लेकर गए थे. अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में बांग्लादेश से टक्कर लेगी.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup: क्या अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? जानिए क्या कहते हैं समीकरण

T20 WC 2022: टीम इंडिया के लिए भी आसान नहीं है सेमीफाइनल में एंट्री, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी विलेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget