एक्सप्लोरर

BCCI से छुट्टी के बाद CAB के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली, खुद किया एलान

BCCI से अध्यक्ष पद की कुर्सी जाने के बाद सौरव गांगुली एक बार फिर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे.

Sourav Ganguly: BCCI के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली की 18 अक्टूबर को उनके पद से छुट्टी हो रही है. वहीं एक बार फिर गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बीसीसीआई के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद गांगुली फिर से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का इलेक्शन लड़ेंगें.  गांगुली इससे पहले भी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं. वह बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले सीएबी के अध्यक्ष ही थे.

गांगुली लड़ेंगे सीएबी का चुनाव
बीसीसीआई से छुट्टी होने के बाद सौरव गांगुली सीएबी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे. गांगुली 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले सीएबी के ही प्रेसिडेंट थे. वहीं उनके पद से हटने के बाद जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे. बता दें कि इस महीने के अंत में सीएबी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो सकते हैं. बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के आने वाले चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे. बता दें कि सीएबी के मौजूदा अध्यक्ष अभिषेक डालमिया का कार्यकाल खत्म हो गया है.

बीसीसीआई से होने वाली है दादा की छुट्टी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में अध्यक्ष के तौर पर सौरव गांगुली का सफर समाप्त होने वाला है. सौरव गांगुली ने स्वीकार किया है कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर दूसरी पारी खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे. सौरव गांगुली का कहना है कि अब वो किसी और बड़े काम पर फोकस करेंगे. इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर रोजर बन्नी बिना किसी विरोध के बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं.

सौरव गांगुली ने दिया था बड़ा बयान
वहीं बीसीसीआई की कुर्सी जाने को लेकर सौरव गांगुली का कहना है कि कुछ बड़ा करने के लिए आपको बहुत कुछ देना होता है. पूर्व कप्तान ने कहा, ''इतिहास में मेरा विश्वास नहीं रहा है. लेकिन मेरी नज़र इस बात पर रही है कि ईस्ट में इंटरनेशनल लेवल पर खेलने वाले टैलेंट की कमी रही है. कोई भी एक दिन में अंबानी या नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता है. आपको ऐसा बनने के लिए सालों तक मेहनत करनी पड़ती है.''

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2022 Trophy: मेलबर्न पहुंची 2022 टी20 विश्व कप की ट्रॉफी, फैंस ने किया जोरदार स्वागत, देखें पहली झलक

T20 World Cup Records: इन खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप में जीते हैं सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget