एक्सप्लोरर

बदले की भावना से काम करने नहीं आए हैं सौरव गांगुली

क्रिकेट की दुनिया में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष होंगे. उनका कार्यकाल तो छोटा ही रहेगा लेकिन इस छोटे कार्यकाल में क्या वो अपनी ‘दादागीरी’ दिखाएंगे.

साल 2003 की बात है. सौरव गांगुली टीम के कप्तान हुआ करते थे. उन्होंने विश्व कप से पहले तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को संन्यास वापस लेने को कहा. श्रीनाथ खुद भी विश्व कप खेलना चाहते थे. नतीजा ये हुआ कि उन्होंने भारत की जीत के लिए जान लगा दी. वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे. 18 विकेट के साथ जहीर खान पहले और 16 विकेट के साथ श्रीनाथ दूसरे नंबर पर थे.

हरभजन सिंह, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे खिलाड़ियों को बनाने भर का श्रेय सौरव गांगुली को नहीं है. बल्कि करियर के शुरूआती दौर में क्रिकेट की चकाचौंध में खोए इन खिलाड़ियों को काबू में रखना भी सौरव गांगुली को आता था. वो लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट लहराता है. वो स्टीव वॉ की आंख में आंख डालकर बात करता है. वो पार्थिव पटेल को वो आत्मविश्वास देता है कि अपने से दोगुनी उम्र के स्टीव वॉ से उलझने में भी पार्थिव पटेल पीछे नहीं रहते.

वो ग्रेग चैपल के साथ भिड़ता है. वो अपने फैंस से आकर पूछता है कि आप अपने दादा को भूले तो नहीं. और वही सौरव गांगुली करियर के आखिरी दौर में टीम में वापसी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहता है कि आउट होने की बजाए शरीर पर चोट खाना अच्छा होता है. सौरव गांगुली की शख्सियत की ये तस्वीरें हमने आपको इसलिए याद दिलाईं क्योंकि वही सौरव गांगुली अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर बोर्ड का बॉस बनने के बाद सौरव गांगुली क्या-क्या करेंगे इसको लेकर अभी से कयास लगने लगे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि क्या सौरव गांगुली रवि शास्त्री और विराट कोहली को किसी तरह की बदले की भावना से काम करेंगे?

बतौर अध्यक्ष गांगुली का रूख क्या होगा ?

क्रिकेटिंग दुनिया जानती है कि जब टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने जिम्मेदारी छोड़ी तो सौरव गांगुली खुश नहीं थे. वो तो विराट कोहली अड़ गए वरना रवि शास्त्री को कोच जिम्मेदारी नहीं मिलती. अब पेंच ये है कि जिस कमेटी ने रवि शास्त्री को चुना उस कमेटी के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. तो क्या सौरव गांगुली शास्त्री के लिए किसी तरह की मुश्किल पैदा कर सकते हैं? इस सवाल के जवाब का व्यवहारिक पक्ष तलाशते हैं.

गागुंली रवि शास्त्री को लेकर बदले की भावना से काम करेंगे इसकी संभावना ना के बराबर है. सौरव गांगुली ये जरूर कर सकते हैं कि वो सही सामंजस्य बनाने की पहल करें. वो भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए चीजों को एकसाथ जोड़ना शुरू करें. उन्होंने इस जिम्मेदारी को संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए यही कहा भी कि वो सबसे पहले घरेलू क्रिकेट की बेहतरी को लेकर काम करना चाहेंगे. घरेलू क्रिकेट की बेहतरी को लेकर सौरव गांगुली का नजरिया खिलाड़ियों के आर्थिक पक्ष से जुड़ा हुआ है. उन्होंने साफ तौर पर कहाकि वो सीओए से लगातार इस बारे में कहते रहे लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया.

टीम के साथ छेड़छाड़ का कोई औचित्य नहीं

क्रिकेट के खेल में मसाला खोजने वाले लोगों को निराशा होगी. सौरव गांगुली के करीबी लोग जानते हैं कि वो बेवजह टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे. भारतीय टीम इस वक्त शानदार प्रदर्शन कर रही है. टेस्ट क्रिकेट में भारत दुनिया की नंबर एक टीम है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज भारतीय टीम पहले ही अपने कब्जे में कर चुकी है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में भारतीय टीम पहले नंबर पर है.

वनडे क्रिकेट में भी भारतीय टीम ने विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अहम सेमीफाइनल मैच से पहले लगातार जीत हासिल की थी. टी-20 में भी टीम का प्रदर्शन काबिले तारीफ चल रहा है. ऐसे में सिर्फ बदला लेने की भावना से सौरव गांगुली कोई फेरबदल करने की सोचें, ऐसा नहीं होने वाला है. वो लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान रहे हैं. ये टीम इंडिया उनकी बनाई हुई है. उन्हें पता है कि बोर्ड की कामयाबी, उसका रसूख और ताकत भी तभी तक है जब तक टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करती रहे. भारत में क्रिकेट की असली ताकत उसके चाहने वाले हैं. और कोई भी व्यक्ति हारने वाली टीम में दिलचस्पी नहीं रखता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget