एक्सप्लोरर

स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड प्रदर्शन जारी, फिर दिलाई वेस्टर्न स्टोर्म को जीत

भारतीय टी20 टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंग्लिश सरज़मीं पर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मंधाना ने वुमेन्स सुपर लीग के लगातार छठे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम वेस्टर्न स्टोर्म को जीत दिला दी.

भारतीय टी20 टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंग्लिश सरज़मीं पर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मंधाना ने वुमेन्स सुपर लीग के लगातार छठे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम वेस्टर्न स्टोर्म को जीत दिला दी. बीते दिन वेस्टर्न स्टोर्म और यॉर्कशायर डायमन्डस के बीच खेले गए मुकाबले में मंधाना ने शानदार 56 रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी. इस मुकाबले में यॉर्कशायर डायमन्डस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 172 रन बनाए. उनके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेथ मूनी ने शानदार 69 रनों की पारी खेली. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न स्टोर्म की टीम मंधाना और रशेन प्रिस्ट ने शतकीय ओपनिंग साझेदारी दी. मंधाना इस दौरान बेहद विस्फोटक बल्लेबाज़ी करती नज़र आईं. सुपर लीग में हाइएस्ट रन गेटर बनी हुई स्मृति मंधाना ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने 36 गेंदों में 56 रनों का अहम योगदान दिया. शतकीय साझेदारी के बाद पहले रशेन(37 रन) और फिर मंधाना(56 रन) भी आउट होकर लौट गई. लेकिन इसके बाद कप्तान हीथर नाइट ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम को 7 विकेट बाकी रहते जीत दिला दी. इस जीत के साथ वेस्टर्न स्टोर्म की टीम अंकतालिका में 23 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. उसने 6 में से अपने पांच मुकाबले जीते हैं. टीम की सबसे बड़ी स्टार मंधाना के बल्ले का जलवा इस पूरी सीरीज़ में बरकरार है. वो अब तक खेले 6 मुकाबलों में 2 अर्धशतक और एक शतक समेत 338 रन बना चुकी हैं. जो की लीग में सर्वाधिक है. इस पारी के साथ ही वो इस सुपर लीग में सबसे छक्के लगाने वाली बल्लेबाज़ भी बन गई हैं, उन्होंने अब तक कुल 19 छक्के लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget