एक्सप्लोरर

विवाद के बाद स्मिथ और वार्नर को बोर्ड ने दिया बड़ा झटका, टीम को मिला नया कप्तान

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद सबसे पहली गाज टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर गिरी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के लिए स्मिथ और वॉर्नर को कप्तानी और उपकप्तानी से हटा दिया गया है.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद सबसे पहली गाज ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर गिरी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के लिए स्मिथ और वॉर्नर को कप्तानी और उपकप्तानी से हटा दिया गया है. उनकी जगह अब टिम पेन मैच के बाकी बचे दो दिन टीम की कमान संभालेंगे. हालांकि स्मिथ और वॉर्नर इस दौरान मैदान पर मौजूद रहेंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मीडिया रिलीज कर इस बात की जानकारी दी. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के जेम्स सदरलैंड ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों ने जो किया है वह बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है. मेरी तरह हर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस खिलाड़ियों द्वारा किए गए इस हरकत का जवाब चाहते हैं.'

बेनक्रॉफ्ट के साथ कप्तान स्मिथ ने भी इस पर माफी मांगी है. माफी मांगते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैदान पर जो कुछ भी हुआ हमें इसके बारे में जानकारी थी, हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है."

स्मिथ ने कहा, "कोच इसमें शामिल नहीं हैं. मेरी कप्तानी में यह दोबारा नहीं होगा."

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, ब्रेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपने पैंट से कोई पीले रंग की वस्तु निकालते हुए देखा गया था. इसके बाद अंपायरों ने उनसे पूछा था कि उनकी जेब में वो क्या था.

वीडियो में दिखाया गया है कि बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ लगा रहे हैं और उसे फिर वापस अपनी जेब में रख रहे हैं. बेनक्रॉफ्ट ने माना है कि वो पीले रंग का टेप था.

सीए के ट्विटर ने बेनक्रॉफ्ट के हवाले से लिखा है, "हमने मैच अधिकारियों से बात की है. मुझ पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया गया है."

उन्होंने कहा, "मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि मैं अपने बर्ताब के लिए दोषी हूं. मुझे इसके परिणाम भुगतने होंगे."

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंद से छेड़छाड़ लेवल-2 का अपराध है जिसमें खिलाड़ी पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है और साथ ही चार निगेटिव पॉइंट्स तक खिलाड़ी के हिस्से आ सकते हैं जो एक टेस्ट मैच के बैन के लिए काफी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां तक मुझे पता...', दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा
'जहां तक मुझे पता...', दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget