एक्सप्लोरर

जेम्स सदरलैंड ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से मांगी माफी, स्मिथ और वॉर्नर के बैन पर फैसला अभी बाकी

बॉल टेम्परिंग विवाद मामले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चीफ जेम्स सदरलैंड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है. सदरलैंड ने बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट दोषी बताया.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद मामले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चीफ जेम्स सदरलैंड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी है. सदरलैंड ने बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट दोषी बताया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदरलैंड ने कहा, 'इस विवाद से टीम की छवि खराब हुई है, दोषी खिलाड़ियों पर बुधवार को फैसला लिया जाएगा. वहीं डैरेन लेहमैन टीम के कोच बने रहेंगे.'

टीम की कप्तानी पर सदरलैंड ने कहा, 'साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच तक टिम पेन टीम के कप्तान बने रहेंगे. इस सीरीज के बाद बोर्ड और टीम मैनेजमेंट कप्तानी को लेकर विचार करेगी '

बॉल टेम्परिंग जैसे गंभीर मामले पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल के लिए बैन लगा सकती है.

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के लिए ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनेशॉ और जोए वर्न्स की टीम में वापसी हुई है.

इससे पहले बोर्ड ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तानी और उपकप्तानी के पद से हटा दिया गया था. वहीं आईसीसी ने इस स्मिथ को मैच फीस का 100 और एक मैच का बैन लगाया जबकि बैनक्राफ्ट को मैच फीस का 75 और तीन डीमैरिट पॉइंट्स की सजा मिली.

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद सदरलैंड ने कहा था कि हमारे खिलाड़ियों ने जो किया है वह बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है. मेरी तरह हर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस खिलाड़ियों द्वारा किए गए इस हरकत का जवाब चाहते हैं.'

टेम्परिंग विवाद के बाद बेनक्रॉफ्ट के साथ कप्तान स्मिथ ने भी इस पर माफी मांगी थी. माफी मांगते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैदान पर जो कुछ भी हुआ हमें इसके बारे में जानकारी थी, हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है."

बॉल टेम्परिंग विवाद का असर आईपीएल पर देखने को मिला. आईसीसी द्वारा बैन लगाने के बाद स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी छोड़ दी. वहीं सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के फैसला आने तक इंतजार करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 3 खिलाड़ियों के फैन हुए कोच गंभीर, NZ पर जीत के बाद किया तीन शब्दों वाला स्पेशल पोस्ट
इन 3 खिलाड़ियों के फैन हुए कोच गंभीर, NZ पर जीत के बाद किया तीन शब्दों वाला स्पेशल पोस्ट`
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
NZ को हराकर टीम इंडिया ने जीता 200वां T20 मैच, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आसपास भी नहीं
NZ को हराकर टीम इंडिया ने जीता 200वां T20 मैच, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आसपास भी नहीं
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget