एक्सप्लोरर

SLvsIND: एकमात्र टी-20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

SLvsIND: एकमात्र टी-20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

कोलंबो/नई दिल्ली: टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद एकमात्र टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब टेस्ट, वनडे और टी-20 में किसी टीम के खिलाफ भारत ने क्लिनस्वीप किया है.

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए  कप्तान कोहली ने केएल राहुल के साथ पारी आगे बढ़ाना शुरु किया लेकिन राहुल अधिक देर तक कोहली का साथ नहीं दे सके और 24 रन बनाकर सीकुगे प्रसन्ना का शिकार बने.

इसके बाद कप्तान कोहली ने मनीष पांडे के साथ तेजी से रन बटोरे और 62 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी की. विराट कोहली ने 54 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल है. वहीं मनीष पांडे ने 51 रन बनाकर नाबाद रहे. मनीष अपनी इस पारी के दौरान 4 चौका और एक छक्का जड़ा.

इससे पहले बारिश से बाधित एकमात्र टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने भारत को 171 रनों का लक्ष्य दिया था. टॉस हारकर बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर श्रीलंका की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन कप्तान उपुल थरंगा सिर्फ पांच रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार के शिकार बने.

श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक अपना पहला टी-20 इंटरनेशल मैच खेल रहे दिलशान मुनावीरा ने 29 गेंदों में 53 रन बनाए. मुनावीरा ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के जड़े. आखिर के ओवरों में आशान प्रियजन ने 40 रनों की पारी खेली जबकि इसुरु उदाना 19 रन बनाए. इन बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका.

टीम इंडिया की ओर से यजुवेंद्र चहल ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए. कुलदीप यादव को दो सफलता मिली जबकि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिए.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget